GOAT India Tour 2025: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT India Tour 2025 के तहत भारत पहुंचे. शनिवार तड़के कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. यह उनके तीन दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव था, जिसमें हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी शामिल हैं.
साल्ट लेक स्टेडियम में हंगामा
शनिवार सुबह साल्ट लेक स्टेडियम (विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन) में मेसी कुछ मिनट के लिए नजर आए लेकिन ज्यादातर फैन्स उन्हें देख भी नहीं पाए. गुस्साए दर्शकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और हालात बिगड़ गए. जो दिन फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार होना था वह अव्यवस्था और नाराजगी में बदल गया.
नेताओं और सितारों की मौजूदगी पर सवाल
मेसी के टनल से निकलते ही स्थिति बेकाबू हो गई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके. आयोजकों को मजबूरन इवेंट बीच में ही रोकना पड़ा. आरोप लगे कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने सुरक्षा तोड़कर मैदान में प्रवेश किया.
फैन्स का गुस्सा
4,500 से 10,000 रुपये तक के टिकट खरीदने वाले फैन्स ने बोतलें फेंकी और सीटें तोड़ दीं. पुलिस को हालात संभालने के लिए दखल देना पड़ा. एक नाराज फैन ने कहा कि उन्होंने 5,000 रुपये का टिकट खरीदा लेकिन मेसी की झलक तक नहीं मिली. सोशल मीडिया पर टूटे साइनबोर्ड और गुस्साए दर्शकों के वीडियो वायरल हुए.
दौरा नेताओं और सितारों तक सीमित?
कई फैन्स ने आरोप लगाया कि मेसी का दौरा आम समर्थकों के बजाय नेताओं और फिल्मी सितारों तक सीमित रह गया. कुछ ने इसे ‘स्कैम’ तक करार दिया. एक फैन ने कहा कि हमने 12 हजार रुपये का टिकट लिया लेकिन मेसी का चेहरा तक नहीं देख पाए.
ये भी पढ़ें-ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बढ़ाई गई सुरक्षा
मेसी का जल्दी रवाना होना
दिन की शुरुआत लेक टाउन स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में हुई, जहां मेसी ने वर्चुअली 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. वहीं स्टेडियम में हुए हंगामे और सुरक्षा कारणों से मेसी तय समय से पहले ही कोलकाता एयरपोर्ट रवाना हो गए और हैदराबाद के लिए उड़ान भर ली.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



