देश

Lok Sabha Election 2024: “देश के सिस्टम पर कब्जा करने वाला बनेगा प्रधानमंत्री”, जानें- 2024 में पीएम को लेकर राकेश टिकैत ने और क्या कहा ?

Rakesh Tikait: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं. एक तरफ बीजेपी अपने संगठन और मजबूत करने में लगी है तो वहीं अभी तक विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है. मजबूत सत्ताधारी पार्टी के सामने विपक्ष अलग-अलग रणनीतियां बनाने में लगा हुआ है. यहां तक की कई कंपनियों की तरफ से सर्वे भी होना शुरू हो गए हैं कि अगले चुनाव में कौन प्रधानमंत्री बन सकता है. वहीं आंदोलनों में सक्रिय रहने वाले किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कौन प्रधानमंत्री बनेगा. एक तरफ राजनीतिक पार्टियां अपनी कोशिश में हैं तो वहीं किसान नेता राकेश टिकैत भी पहलवानों का समर्थन करते हुए सरकार से सवाल पूछ रहे हैं.

ऐसे में उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पत्रकारों ने उनसे 2024 में बनने वाले प्रधानमंत्री को लेकर सवाल पूछा. जिस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि “नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि “पीएम मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे… क्योंकि वो बीच में ही हट जाएंगे. उन्हें देश का अगला राष्ट्रपति भी बनना है. टिकैत ने कहा कि पीएम मोदी सारे काम कर के जाएंगे”.

यह भी पढ़ें- “पिछले 9 सालों में देश पर 100 करोड़ से ज्यादा का कर्ज, बदहाल अर्थव्यवस्था पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करे सरकार”, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

‘जनता जिसे चुनेगी वो देश का अगला प्रधानमंत्री बनेगा’

इसके बाद बनने उनसे सवाल पूछा गया कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से किसे देश का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए? तो राकेश टिकैत ने कहा, “हमारे कहने से कौन किसे प्रधानमंत्री बना रहा है. दोनों में से जनता जिसे चुनेगी वो देश का अगला प्रधानमंत्री बनेगा.’ उन्होंने कहा कि जिसने देश के सिस्टम पर कब्जा कर लिया, वही प्रधानमंत्री बनेगा”.

वहीं राकेश टिकैत से सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश में किसानों का ज्यादा हितैषी कौन है ? इस पर राकेश टिकैत ने कहा, ‘आंदोलन होते रहते हैं. जिस मुख्यमंत्री को काम करने का पावर रहती है वो हमेशा ठीक रहते हैं, लेकिन अगर मुख्यमंत्री के ऊपर भी कोई होगा और ऊपर वाले से पूछ कर काम करेगा तो वो काम नहीं कर पाएगा.’ वहीं उन्होंने ईवीएम मशीन को लेकर कहा कि अब ईवीएम का सवाल ही नहीं रह गया है. चुनाव में तो उम्मीदवार हार गया उसे जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

21 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago