खेल

WTC final 2023: विराट और रहाणे ने संभाला मोर्चा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने से महज 280 रन दूर टीम इंडिया

Ind vs Australia Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. चौथे दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं. भारत ने चौथे दिन अच्छी बल्लेबाजी की. हालांकि भारत की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. शुभमन गिल 19 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं रोहित ने 60 गेंदों में 43 रन बनाए और अर्धशतक बनाने से चूक गए. नेथन ल्यॉन ने उनको अपना शिकार बना लिया. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 47 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली. इन तीनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर डटे हुए हैं.

कोहली 60 गेंदों में 44 और रहाणे 59 बॉलों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 270 बना कर पारी को घोषित कर दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 443 रनों की बढ़त हासिल हुई और भारत को 444 रनों का विशाल लक्ष्य दिया.

शुभम गिल के आउट पर मचा बवाल

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल मात्र 18 रनों पर ही आउट हो गए. गिल का कैच स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्लिप में कैमरून ग्रीन ने लपका. गिल ने दो चौकों के सहारे 18 रन बनाये. गिल काफी अच्छे लय में नजर आ रहे थे और ठीक पहली पारी की तरह भारत को एक तेज और ठोस शुरूआत मिल रही थी. हालांकि शुभम गिल के कैच को लेकर का सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा.

कैम ग्रीन की प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी क्योंकि उन्होंने कैच जरूर पकड़ा था, लेकिन सवाल यही था कि जब उनका बायां हाथ जमीन पर गिरा, क्या गेंद ने घास के साथ टच किया था या नहीं. लेकिन, बेनिफिट ऑफ डाउट बल्लेबाज को मिलना चाहिए था.

एलेक्स कैरी ने 105 गेंदों पर 66 रन

इससे पहले कैरी ने 105 गेंदों पर 66 रन की नाबाद पारी में आठ चौके जड़ने के लिए अच्छा संयम दिखाया और अपने शॉट्स को अच्छी तरह से मिडल किया. उन्हें मिचेल स्टार्क के रूप में एक सक्षम सहयोगी मिला, जिन्होंने सातवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करते हुए 41 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक छह विकेट पर 201 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 374 रन पहुंचा दी थी. पहले कैम ग्रीन और फिर एलेक्स कैरी ने सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 350 से पार हो गया.

इंग्लैंड को पहली पारी में 173 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल थी और सुबह उसने अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया. उमेश यादव ने जल्द ही भारत को सफलता दिला दी. उमेश ने मार्नस लाबुशेन को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच करा दिया. ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट 124 के स्कोर पर गिरा। लाबुशेन ने 41 रन बनाये. ग्रीन ने 95 गेंदों में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाये. उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया. कैरी ने इसके बाद तेजी से खेलते हुए 61 गेंदों में पांच चौकों के सहारे लंच तक नाबाद 41 रन बनाये. उनके साथ मिचेल स्टार्क 11 रन बनाकर क्रीज पर थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

53 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago