मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Lok Sabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में मुस्लिम महिलाओं को साधने के लिए एक मुहिम शुरू की है. इस मुहिम के जरिए पार्टी अल्पसंख्यक महिलाओं को जोड़ने की कोशिश करेगी. आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक नई मुहिम की शुरुआत हुई. इस मुहिम के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वाराणसी में एक कार्यक्रम किया. इस कार्यक्रम में तकरीबन 2 हजार से ज्यादा मुस्लिम लड़कियों ने हिस्सा लिया. इसमें इंटर कॉलेज से लेकर, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन समेत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं.
दरअस उत्तर प्रदेश में UPMG (अपलिफ्टमेंट प्रोग्राम फॉर माइनोरिटी गर्ल्स) स्कीम की शुरुआत की गई है. इस स्कीम के तहत युवा मुस्लिम महिलाओं को सरकार की अलग-अलग योजनाओं के साथ-साथ उनके क्ले प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम किया जाएगा.
वाराणसी से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली कई मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया. इसके अलावा वे महिलाएं भी शामिल हुई. जो अपने करियर में कुछ बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं. योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि इस मुहिम के तहत युवा मुस्लिम लड़कियों को उनके शैक्षिक भविष्य से लेकर जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को बताना है.
उन्होंने आगे कहा कि आज के इस कार्यक्रम में सरकार की शैक्षिक नीतियों एवं योजनाओं संबंधित चर्चा की गई. कार्यक्रम के दौरान मंत्री दानिश आजाद ने युवा लड़कियों के सम्मानित किया, जिन्होंने मदरसों में फौकानिया और मौलवी में टॉप किया था.
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…