देश

Loksabha Chunav 2024: पहली बार अमेठी और रायबरेली की सीट पर संशय में Congress , उम्मीदवार को लेकर उठापटक जारी

Loksabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट हमेशा से कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है, इन दोनों ही सीटों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन कई साल बाद 2024 लोकसभा सीट पर अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की तरफ से चुनावी तस्वीर साफ नहीं है. राहुल गांधी को पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था वहीं रायबरेली में सोनिया गांधी ही सांसद है, लेकिन रायबरेली में सोनिया गांधी की सक्रियता कुछ खास नहीं है. ऐसे में दोनों ही लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का कौन मजबूत प्रत्याशी होगा. इसको लेकर लोगों के बीच में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई, यहां तक कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अभी स्पष्ट नहीं है कि दोनों सीटों पर से कौन चुनाव लड़ेगा.

अमेठी और रायबरेली से कौन हो सकता है उम्मीदवार

पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद राहुल गांधी वायनाड से सांसद है. लेकिन कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली दोनों लोकसभा सीटें अमेठी और रायबरेली में 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी उठा पटक की स्थिति बनी हुई. सक्रिय राजनीति में आने के बाद सोनिया गांधी ने भी पहले चुनाव अमेठी से लड़ा था लेकिन जब राहुल गांधी की राजनीति में एंट्री हुई तो सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने लगी, तब से लगातार अमेठी से जहां राहुल गांधी हमेशा कांग्रेस उम्मीदवार रहे हैं तो रायबरेली से सोनिया गांधी की दावेदारी हमेशा मजबूत रही है, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में लोकसभा सीट पर अभी तक की स्थिति साफ नहीं हुई है और ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस में उत्तर प्रदेश की दो मजबूत सीट अमेठी और रायबरेली में अपनी स्थिति साफ नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़ें-  Ayodhya: अब राम मंदिर परिसर की सुरक्षा होगी SSF के हाथ, 270 जवानों की खास टुकड़ी रहेगी तैनात, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

अमेठी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संपर्क में राहुल गांधी

पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही अमेठी के कार्यकर्ताओं के संपर्क में बने रहते हैं. हालांकि अमेठी कांग्रेस इकाई का यह कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन इसका भी कोई पुख्ता आधार उनके पास नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

36 seconds ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago