Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

JMM ने राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को बनाया प्रत्याशी, लोबिन हेम्ब्रम लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव!

Loksabha Election 2024: झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. अब झामुमो के हिस्से आए पांच में से चार उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है.

jmm

झामुमो

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

झामुमो ने अपनी और दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पार्टी ने एक बार फिर से राजमहल से अपने सीटिंग एमपी विजय हांसद को प्रत्याशी बनाया है वहीं गीता कोड़ा के भाजपा में जाने के बाद झामुमो के खाते में आयी सिंहभूम सीट से मनोहरपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री जोबा मांझी को मैदान में उतारा है. जानकारी के अनुसार, झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. अब झामुमो के हिस्से आए पांच में से चार उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. इसके पूर्व गिरिडीह से विधायक मथुरा प्रसाद महतो और दुमका से विधायक नलिन सोरेन को प्रत्याशी बनाया था. अब केवल जमशेदपुर सीट से झामुमो को प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है.

लोबिन नाराज, निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा

इधर, झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम ने इस एलान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने कहा कि विजय हांसदा किसी भी कीमत पर विजयी नहीं होंगे. उन्होंने राजमहल के लिए कुछ नहीं किया, केवल व्यापार किया. उन्होंने एलान किया कि वह राजमहल से निर्दलीय मैदान में उतरेंगे. झापा के सहयोग पर उन्होंने कहा कि अभी उससे बात नहीं हुई है. इधर झापा महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि अभी राजमहल से प्रत्याशी की घोषणा या लोबिन के निर्दलीय उतरने की जानकारी नहीं है. निश्चित रूप से लोबिन अगर चुनाव लड़ते हैं तो उनकी इच्छानुसार उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाएगी या फिर उन्हें समर्थन दिया जाएगा. यह सब लोबिन से बात कर जल्द ही घोषणा होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital