Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बुमराह बनेंगे टेस्ट कप्तान या नहीं? मोहम्मद कैफ के इस बयान ने बनाई सस्पेंस की स्थिति

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Bumrah and Kaif

बुमराह और कैफ.(फाइल फोटो)

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में हार के बाद कई दिग्गजों ने सुझाव दिया है कि अब जसप्रीत बुमराह को टीम की टेस्ट कप्तानी सौंपनी चाहिए. बुमराह की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट खेले थे, जिनमें एक में जीत और एक में हार मिली थी.

कैफ का विरोध और तर्क

लगातार आ रही सलाहों के बीच पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी राय देते हुए बुमराह को कप्तान बनाने का विरोध किया. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि जसप्रीत बुमराह को कप्तान होना चाहिए. मैं चाहता हूं कि कोई बल्लेबाज कप्तान बने, चाहे वह ऋषभ पंत हो या केएल राहुल.” उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि कप्तान बनने से बुमराह का कार्यभार बढ़ जाएगा, जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है.

बुमराह का कप्तान के रूप में प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में तीन मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की है. इनमें से एक में जीत और दो में हार मिली है.

बुमराह का कुल टेस्ट करियर

भारतीय टीम के लिए अब तक खेले गए 45 टेस्ट मैचों में बुमराह ने 19.4 की औसत से 205 विकेट झटके हैं. इसके अलावा, उन्होंने 13 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है. उनकी इस शानदार गेंदबाजी ने उन्हें टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल किया है.

कैफ के बयान के बाद इस मुद्दे पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं कि क्या भविष्य में टीम इंडिया की कमान किसी तेज गेंदबाज को सौंपी जानी चाहिए.

गावस्कर ने की बुमराह की तारीफ

गावस्कर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग की कमेंट्री कर रहे हैं. वहां उन्होंने बुमराह की कप्तानी की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा, “बुमराह अगले कप्तान हो सकते हैं, मुझे लगता है कि वह अगले कप्तान बनेंगे क्योंकि वह सामने से नेतृत्व करते हैं. उनमें एक अच्छे लीडर के गुड़ हैं. कुछ कप्तान ऐसे होते हैं जो खिलाड़ियों पर बहुत दबाव डालते हैं. लेकिन बुमराह के साथ ऐसा नहीं है. वह उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ी अपना काम करें और दिखाएं कि वे राष्ट्रीय टीम में क्यों हैं. उन्हें कभी किसी खिलाड़ी पर दबाव डालते हुए नहीं देखा गया.”

गावस्कर ने आगे कहा, “वह मिड-ऑफ और मिड-ऑन पर खड़े होकर लगातार खिलाड़ियों को सलाह देते हैं. उनकी यह आदत बेहतरीन है. मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा अगर वह जल्द ही टीम के स्थायी टेस्ट कप्तान बन जाएं.”


इसे भी पढ़ें- “वह एक ऐसा लीडर नहीं जो दूसरों पर दबाव डाले…” रोहित शर्मा की जगह बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाने पर Little Master का बड़ा बयान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital