Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh CM: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सस्पेंस खत्म, मोहन यादव होंगे प्रदेश के नए CM, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Madhya Pradesh CM: चुनाव में जीत के बाद बीजेपी आलाकमान की तरफ से तमाम बैठकें और माथापच्ची के बाद आखिरकार प्रदेश को नया सीएम मिल गया है. मोहन यादव प्रदेश के नए सीएम होंगे.

मोहन यादव

Madhya Pradesh CM: चुनाव में जीत के बाद बीजेपी आलाकमान की तरफ से तमाम बैठकें और माथापच्ची के बाद आखिरकार प्रदेश को नया सीएम मिल गया है. प्रदेश के लिए मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है. विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है. इस बैठक में बीजेपी की आलाकमान की तरफ से बनाए गए तीन पर्यवेक्षक भी शामिल हुए थे. जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा भी बैठक में शामिल थे. बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम को भी चुना गया है. जगदीश देवड़ा और जगदीश शुक्ला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होंगे.

गौरतलब है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री के लिए मोहन यादव का ऐलान करके सभी चौंका दिया है. वह ओबीसी समाज से आते हैं और उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. इसके अलावा वह शिवराज सरकार में उच्च शिक्षामंत्री रह चुके हैं.

सीएम शिवराज सिंह ने दी बधाई

मोहन यादव को प्रदेश का नया सीएम घोषित किया जाने पर अपने पार्टी के कई नेताओं के तरफ बधाइयां दी जा रही हैं. इस कड़ी में सीएम शिवराज सिंह ने भी बधाई दी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसके बाद मोहन यादव ने उनके मंच पर पैर हुए. वहीं सीएम घोषित किए जाने पर मोहन यादव ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है. आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा.

मोहन यादव सबसे पहले साल 2013 में उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने थे. इसके बाद पार्टी ने उन्होंने फिर से 2018 में टिकट दिया. यहां पर मोहन यादव ने इसी सीट से जीत हासिल की. वहीं एक इसके बाद उन्हें इस बार भी दक्षिण उज्जैन की सीट से मैदान में उतारा गया. इस बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल कर हैट्रिक लगा दी. बता दें कि मोहन यादव की छवि हिंदुत्व नेता के तौर पर मानी जाती है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital