गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
एक्शन मोड में सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh Loud Speaker ban: मध्यप्रदेश में तेज आवाज में लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर बैन लगाया गया है. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही यह पहला बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर पदभार संभाला और पदभार संभालते ही उन्होंने अपना पहला बड़ा आदेश सुना दिया. हालांकि इस आदेश के पीछे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला दिया है. सीएम मोहन यादव के इस आदेश के तहत सभी धार्मिक जगहों और अन्य स्थानों पर तेज आवज में अवैध लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर बैन लगा दिया है. इसके अलावा खुले में मांस की बिक्री पर भी बैन लगाया गया है.
सीएम मोहन के आदेश के मुताबिक, यह बैन अवैध लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर लगाया गया है. लेकिन जो वैध स्पीकर होंगे, उनकी तय डेसिबल सीमा और तय समय पर ही बजाया जा सकेगा.
सरकार के इस फैसले के बाद कई धार्मिक स्थलों पर लगे स्पीकर इसकी जद में आ सकते हैं. ऐसे होने पर कार्रवाई की जा सकती है. जो वैध लाउडस्पीकर तय समय और कम आवाज में बजाए जा रहे हैं उन पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है. यह सिर्फ तेज आवाज में चलने वाले अवैध लाउडस्पीकर और डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए हैं.
गौरतलब है कि मोहन यादव ने सीएम का पदभार संभालते ही बड़ा फैसला लिया है. उनकी छवि हिंदुत्व के तौर पर जानी जाती है. मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण सीट से जीत दर्ज की थी. वह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने 2013 और 2018 में इसी सीट से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा वह शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं. बीजेपी ने इस बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर सभी चौंका दिया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…