Urdu Conclave 2026

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा नाम हटे

Madhya Pradesh Voter List Draft: मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं.

Madhya Pradesh Voter List Draft: चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है. यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है. मतदाता वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सूची में अपना नाम देख सकते हैं.

42.74 लाख नाम हटाए गए

जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की मतदाता सूची से कुल 42 लाख 74 हजार 160 नाम हटाए गए हैं. इनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.46 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. वहीं 8.40 लाख नामों का सत्यापन नहीं हो पाया है, जिन्हें अभी मिलान की प्रक्रिया में रखा गया है. मतदाता सूची ऑनलाइन देखने के साथ ही ऑफलाइन अपने बूथ के बीएलओ से भी संपर्क कर सकते हैं.

कुल पंजीकृत मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्य में कुल 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदाता पंजीकृत थे. इनमें से 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 मतदाताओं ने सत्यापन प्रपत्र जमा किए. सत्यापन के बाद अपात्र पाए गए नाम सूची से हटा दिए गए. दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी.

भोपाल में 4 लाख से ज्यादा नाम हटे

भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि SIR से पहले भोपाल में 21,25,908 मतदाता थे, जो अब घटकर 16,87,033 रह गए हैं. गोविंदपुरा में 97,052, नरेला में 81,235, केंद्रीय क्षेत्र में 67,304, उत्तरी क्षेत्र में 51,058, दक्षिण-पश्चिम में 63,432, हुजूर में 65,891 और बैरसिया में 12,903 नाम हटाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-‘हरे सांपों को दूध पिलाना बंद करें’, महानगरपालिका चुनाव से पहले गरजे नितेश राणे; क्या है BJP का पैटर्न?

कैसे देखें अपना नाम?

मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए ECI की वेबसाइट [https://voters.eci.gov.in/download-eroll](https://voters.eci.gov.in/download-eroll) पर जाएं. राज्य चुनें फिर जिला और विधानसभा क्षेत्र का चयन करें. इसके बाद अपने जिले के नाम पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read