Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ये तो गजब हो गया! पीएम किसान सम्मान निधि में ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

PM-KISAN Fraudulent Beneficiaries: महाराष्ट्र के नासिक जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

PM Kisan Samman Nidhi

सांकेतिक तस्वीर.

PM-KISAN Fraudulent Beneficiaries: महाराष्ट्र के नासिक जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया ने दावा किया है कि 181 बांग्लादेशी घुसपैठिए फर्जी तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं. उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है.

181 बांग्लादेशी ले रहे हैं लाभ

किरीट सोमैया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कलावन तहसील के भदवान गांव में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों में 181 ऐसे नाम हैं, जो बांग्लादेशी घुपपैठिए हैं और वे भी योजना का लाभ गलत तरीके से ले रहे हैं.

फर्जी लाभार्थियों के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि 7 मार्च को कलावन पुलिस स्टेशन पहुंचकर सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई और 181 फर्जी लाभार्थियों की लिस्ट भी दी. अब इस मामले में पुलिस ने कल (27 मार्च) उन सभी फर्जी 181 बांग्लादेशी लाभार्थियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: पिता ने चार बच्चों की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फंदे से लटक कर की आत्महत्या

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital