Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र : नासिक में भीषण हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, दो घायल

महाराष्ट्र के नासिक में कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा वाणी-डिंडोरी रोड पर देर रात हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने गुरुवार को इस हादसे की जानकारी दी.

कार और बाइक की हुई भीषण टक्कर

यह घटना नासिक के डिंडोरी रोड पर स्थित वाणी के पास बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा कार और बाइक की टक्कर के कारण हुआ, जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में जा गिरे. इस सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटनास्थल पर हुई 7 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और 2 साल का एक बच्चा शामिल है. मृतकों की पहचान देविदास पंडित गांगुर्डे (28), मनीषा देविदास गांगुर्डे (23), उत्तम एकनाथ जाधव (42), अल्का उत्तम जाधव (38), दत्तात्रेय नामदेव वाघमारे (45), अनुसया दत्तात्रेय वाघमारे (40), और भावेश देविदास गांगुर्डे (2) के रूप में हुई है. सभी सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना का पारस अस्पताल, कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

मौके पर पहुंची पुलिस

नासिक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के मुताबिक, ये हादसा देर रात 12 बजे के करीब वाणी-डिंडोरी रोड पर हुआ. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क के किनारे एक छोटी सी नहर में गिरे हुए मिले.

पुलिस ने नहर से शवों को निकाला बाहर

पुलिस ने नहर से शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल घटना की जांच जारी है और पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

इससे पहले कार और पिकअप ट्रक के बीच हुई थी टक्कर

इससे पहले, 19 जून को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित जेजुरी मोरगांव रोड पर एक कार और पिकअप ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी. इस भीषण हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुणे सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया था. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital