Bharat Express DD Free Dish

सोशल मीडिया पर वर्दी में रील्स बनाना बर्दाश्त नहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर का सख्त निर्देश

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को वर्दी में सोशल मीडिया वीडियो और रील्स बनाने से रोकते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं. 15 जून 2025 तक अनुपालन अनिवार्य है.

Delhi Police

Delhi Police

दिल्ली पुलिस मुख्यालय से जारी एक आधिकारिक मेमोरेंडम में पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वर्दी पहनकर वीडियो और रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर सख्ती दिखाई है.

24 अगस्त 2023 को जारी सोशल मीडिया नीति और दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि कई पुलिसकर्मी इन निर्देशों के बावजूद वर्दी में रील्स/वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर रहे हैं, जो कि विभागीय नियमों का उल्लंघन है.

कमिश्नर ने साफ किया है कि पुलिसकर्मियों को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच अंतर करना चाहिए और वर्दी का इस प्रकार का दुरुपयोग अस्वीकार्य है.

उन्होंने आदेश दिया है कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को 15 जून 2025 तक इस मामले में अनुपालन सुनिश्चित करना होगा और अधीनस्थ स्टाफ को इस विषय में पूरी तरह से जागरूक किया जाए.

ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने IAS अधिकारियों का किया तबादला, 24 में से 20 जिलों में नए उपायुक्त

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read