दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएम मोदी
PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले के प्रचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टीस डी.वाई चंद्रचूड़, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में शामिल नहीं हो पाए. इसके बाद से उनके न पहुंचने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि अब कांग्रेस नेता खड़गे ने खुद बयान देकर यह साफ कर दिया कि वह समारोह में क्यों नहीं पहुंच पाए. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के लालकिले से दिए गए उस बयान पर भी कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले साल मैं एक बार फिर यहां (लालकिले) से तिरंगा फहराउंगा.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “वे (प्रधानमंत्री) अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज जरुर फहराएंगे, लेकिन अपने घर पर फहराएंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले क्यों नहीं पहुंचे थे. इस पर उन्होंने कहा कि, “पहली बात मुझे आंखों से संबंधित को समस्या है. दूसरी बात मुझे अपने आवास पर 9 बजकर 20 मिनट पर कांग्रेस मुख्यालय में भी तिरंगा फहराना था. सुरक्षा इतनी कड़ी है कि वे प्रधानमंत्री के जाने से पहले किसी और को जाने नहीं दिया जाता. मुझे लगा कि मैं यहां समय पर नहीं पहुंच पाऊंगा. समय को देखते हुए मैंने सोचा कि सुरक्षा की स्थिति और कमी के कारण वहां न जाना ही बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ‘विश्वकर्मा योजना’ का ऐलान, जानें किसे मिलेगा लाभ
बता दें कि खड़गे स्वतंत्रता समारोह में शामिल तो नहीं हुए, लेकिन उन्होंने ट्वीट के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं जरुर दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है. हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता क़ायम रखेंगे. जय हिन्द”.
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…