पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
Rahul Gandhi: राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi Visit Manipur: मणिपुर में हिंसा की आग को लगभग 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक इसमें 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 और 30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे. जहां वह राहत शिविरों में लोगों से मुलाकात करने के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.
वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, “राहुल गांधी 29 और 30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे. वह इंफाल और चुराचांदपुर में राहत शिविरों में जाएंगे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.” संगठन महासचिव के मुताबिक, मणिपुर पिछले 2 महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है और इस समय वहां मरहम लगाने की जरूरत है, ताकि शांति की तरफ बढ़ा जा सके. यह एक मानवीय त्रासदी है और यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम नफरत की नहीं बल्कि प्यार की ताकत बनें.
मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और मिस्र के पांच दिवसीय दौरे से देश लौटने के बाद मणिपुर के हालात का जायजा लिया था. उससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर का दौरा किया था. हालांकि उसके बाद भी हिंसा देखने को मिली. मणिपुर में हिंसा 3 मई से शुरू हुई थी. इसके बाद से विपक्ष बीजेपी सरकार को निशाने पर ले रहा है.
मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं.
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…