Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नूपुर शर्मा, टी. राजा और उपदेश राणा समेत कई हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी सूरत से गिरफ्तार, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या के लिए पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचते पाया गया.

Maulvi Arrest from surat

हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी अरेस्ट

गुजरात के सूरत में एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या समेत सुदर्शन टेलीविजन चैनल के मुख्य संपादक, तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह और इसी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकी देने की कथित तौर पर साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान और नेपाल में स्थित अपने आकाओं के साथ मिलकर यह साजिश रच रहा था.

एक करोड़ रुपये की सुपारी दी

सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौलवी सोहेल अबुबक्र तिमोल के रूप में की, जो एक धागा फैक्टरी में प्रबंधक के रूप में काम करता था और मुस्लिम बच्चों को इस्लाम पर निजी ट्यूशन देता था. अनुपम गहलोत ने कहा कि उसे हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या के लिए पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचते पाया गया.

पाकिस्तान के संपर्क में था मौलवी

अधिकारी ने आगे बताया कि “उसे हिरासत में लेने के बाद, हमें उसके मोबाइल फोन में कई आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिसमें उपदेश राणा की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश भी शामिल थी. इसके लिए वह पाकिस्तान और नेपाल के व्यक्तियों से लगातार संपर्क में था. तिमोल को इस साल मार्च में राणा को धमकी देने में भी शामिल पाया गया था. आरोपी ने अपने ग्रुप कॉल में पाकिस्तान और नेपाल के नंबरों को जोड़कर उपदेश राणा को धमकी देने के लिए लाओस के एक डिजिटल नंबर का इस्तेमाल किया.”

यह भी पढ़ें- Hardeep Singh Nijjar Murder Case: ये तीन भारतीय गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और किसान आंदोलन से भी निकला कनेक्शन, विदेश मंत्री ने कनाडा को लेकर कही बड़ी बात

पुलिस आयुक्त ने कहा, “उसके फोन नंबर पर मिली तस्वीरें और अन्य विवरण से पता चलता है कि वे सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके, भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और हैदराबाद के विधायक राजा सिंह को निशाना बनाने और धमकी देने के बारे में एक सुरक्षित ऐप पर चर्चा कर रहे थे. इस उद्देश्य से वे धन एकत्र करने और हथियार खरीदने की साजिश रच रहे थे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital