Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मकोका मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने AAP विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

उत्तम नगर से AAP विधायक नरेश बाल्यान की ओर से MCOCA मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Court
Edited by Akansha

मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. 23 जनवरी को कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. बलियान ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत की मांग की है.

बलियान खटखटा सकते हैं हाई कोर्ट का दरवाजा

दिल्ली पुलिस ने बलियान को मकोका के मामले में 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बलियान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है. जबरन वसूली के मामले में 30 नवंबर को बलियान को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इस मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया.

2023 में दर्ज कराई गई थी FIR

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital