Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Meerut: बेगम को जुए में हार गया शौहर, घर आकर बोला- ‘मेरा दोस्त तुझे लेने आ रहा, उसके साथ चली जाना’

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. महिला की तहरीर प्राप्त होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला है.

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक पत्नी ने अपने जुआरी पति पर उसे जुए में हारने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि जुए में हारने के बाद पति दोस्त को घर ले आया और उससे संबंध बनाने के लिए कहा. इस पर उसने विरोध किया तो पति ने उसे जमकर पीटा. महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

मामला जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले अहमदनगर क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी. उसका पति शराबी और नशेड़ी है. आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि रविवार देर रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पीड़िता से कहने लगा कि पैसे न होने के कारण वह उसे जुए में हार गया है. इतना सुनते ही पीड़िता के पैरों तले से जमीन खिसक गई. इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को कहा कि, अब तुझे लेने के लिए मेरा दोस्त आ रहा है, तुझे उसके साथ जाना होगा.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: पूजा-पाठ के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थाई कार्यालय का हुआ शुभारंभ, जनवरी में भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

पति की यह बातें सुन महिला ने उसका विरोध किया. इस पर आरोपी ने नशे की हालत में पत्नी को जमकर पीटा. महिला ने बताया कि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर से निकली और अपनी सहेली को जाकर पूरी बात बताई. इसी के बाद पीड़िता की सहेली पीड़िता को लेकर लिसाड़ी गेट थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है साथ ही महिला की तहरीर प्राप्त होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला है. फिलहाल फरार आरोपी के साथ ही उसके दोस्त को भी पुलिस तलाश रही है. इस मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital