Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Video: ध्वजारोहण के समय एमपी के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी चक्कर खाकर जमीन पर गिरे, अस्पताल में भर्ती

Raisen News: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते वह जमीन पर ही गिर गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है.

कार्यक्रम के दौरान अचानक गिरे स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी (फोटो ट्विटर)

MP Health Minister Prabhuram Chowdhary: मध्य प्रदेश के रायसेन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. इसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी शामिल हुए, हालांकि इस दौरान वह चक्कर खाकर आचनक गिर गए. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया. यह कार्यक्रम रायसेन के परेड ग्राउंड में चल रहा था. इस दौरान उन्हें चक्कर आ गया. जानकारी के मुताबिक उन्हें माइनर अटैक आया है.

स्वास्थ्य मंत्री के अचानक मंच पर गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रभुराम चौधरी की पहले मंच पर ही तबीयत बिगड़ने लगती है. इसके बाद एक और वीडियो में वह जमीन पर गिरते हुए दिखाई रहे हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने पकड़ने के लिए कई लोग आते हैं, लेकिन वह गिर जाते हैं.

https://twitter.com/awasthis/status/1691336463382970368?s=20

काफी देर तक खड़े रहने के बाद आया चक्कर

रायसेन जिला अस्पताल के डॉ. अनिल ओड़ ने बताया कि वे काफी देर तक खड़े थे इसलिए उनके पैर ठंडे पड़े गए थे. हो सकता है उसी वजह से उन्हें चक्कर आया हो, क्योंकि अस्पताल में उनका शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की थी और सब कुछ नार्मल था. करीब 15 मिनिट अस्पताल में रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री स्वयं चलकर गाड़ी में बैठे और भोपाल निकल गए.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest