Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सब कुछ पानी में दफन हो जाएगा? UN की डरावनी रिपोर्ट ने उड़ाई मुंबई और कोलकाता की नींद

Mumbai Under Water Threat: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने तबाही की ऐसी घंटी बजाई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. अगर हालात नहीं सुधरे तो आपकी आँखों के सामने मुंबई और कोलकाता के कई हिस्से पानी में दफन हो जाएंगे.

UN की खौफनाक रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते समुद्री जलस्तर से मुंबई का अस्तित्व खतरे में है.

UN की खौफनाक रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते समुद्री जलस्तर से मुंबई का अस्तित्व खतरे में है. (AI IMAGE)

Mumbai Under Water Threat: जरा सोचिए, जिस घर में आप चैन की नींद सो रहे हैं, कल सुबह वहां सिर्फ अथााह पानी और लहरें हों! यह कोई किसी डरावनी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि वह भयानक हकीकत है जो बहुत जल्द हमारी और आपकी चौखट पर दस्तक देने वाली है. संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक नई और बेहद खौफनाक रिपोर्ट ने भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया में हड़कंप मचा दिया है.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट A/81/74 ने चेतावनी दी है कि वैश्विक ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर रिकॉर्ड रफ्तार (5.9 मिमी/वर्ष) से बढ़ रहा है. इससे मुंबई, कोलकाता और ढाका जैसे शहरों के निचले इलाके स्थायी रूप से पानी में डूब जाएंगे, जिससे 1.4 करोड़ से अधिक लोग बेघर हो जाएंगे. जमीन धंसने और खारे पानी के फैलाव के कारण मुंबई पर यह खतरा सबसे भीषण रूप ले सकता है.

1.4 करोड़ लोगों पर मंडराया मौत और तबाही का साया

UN महासचिव द्वारा जारी इस खौफनाक रिपोर्ट (दस्तावेज़ A/81/74) के मुताबिक, आने वाले कुछ ही दशकों में समुद्र का जलस्तर इस कदर बेकाबू होने वाला है कि मुंबई, कोलकाता और ढाका जैसे घने बसे शहरों के बड़े हिस्से हमेशा-हमेशा के लिए जलसमाधि ले लेंगे. यह कोई मामूली बाढ़ नहीं होगी जिसे पानी उतरने के बाद साफ कर लिया जाए- यह समुद्र का ऐसा पक्का कब्जा होगा, जो 1.4 करोड़ से ज्यादा इंसानों को बेघर कर सड़कों पर ले आएगा.

मुंबई के लिए सबसे डरावनी घंटी: जमीन धंस रही है, समुद्र निगल रहा है

रिपोर्ट के सबसे खौफनाक आंकड़े मुंबई को लेकर हैं. मुंबई सिर्फ समुद्र की लहरों से ही नहीं घिरी है, बल्कि इसकी जमीन अंदर ही अंदर धंस (Land Subsidence) रही है. खारा पानी अब पीने के जलस्रोतों को जहरीला बना रहा है और तूफानों की प्रचंड लहरें शहर को निगलने के लिए आक्रामक हो रही हैं. जब 2100 तक समुद्र का पानी आधा मीटर से लेकर 2 मीटर तक ऊपर उठेगा, तो मुंबई की विशाल इमारतें, सड़कें और नालियां पानी के नीचे दफन हो चुकी होंगी. ट्रांसपोर्ट, सैनिटेशन और हाउसिंग का नामो-निशान मिट जाएगा.

इतिहास की सबसे तेज गति से बढ़ रहा है जलस्तर

प्रकृति का यह तांडव अब किसी दूर के भविष्य की बात नहीं रही, यह प्रक्रिया चालू हो चुकी है. UN के आंकड़े बताते हैं कि 2014 से 2023 तक समुद्र का स्तर 4.7 मिमी प्रति वर्ष बढ़ रहा था, लेकिन 2024 में इसने भयानक रफ्तार पकड़ते हुए 5.9 मिमी का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दुनिया भर में तटीय इलाकों में रहने वाले 77 करोड़ लोगों का वजूद खतरे में है. न्यूयॉर्क और मियामी में भले ही सिर्फ पैसों का नुकसान हो, लेकिन भारत में यह करोड़ों इंसानों की जिंदगी और उनके आशियाने को हमेशा के लिए मिटा देने वाला मंजर होगा.

यह भी पढ़ें-ट्रेनिंग के दौरान शहादत: यमुना में डूबी सेना की नाव, 2 दिन बाद मिले दोनों जवानों के शव

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital