देश

ये हैं ‘मशरूम मैन’ शशि भूषण – कभी करते थे 1200 रुपये की नौकरी, आज 6 करोड़ टर्नओवर; 150 कामगारों के मुखिया

Bihar: कुछ करने का जज्बा हो तो कामयाबी को कोई रोक नहीं सकता है. बिहार में मुजफ्फरपुर ज़िले के शशिभूषण तिवारी ने 1200 महीने की नौकरी से अपने करियर की शुरूआत की लेकिन आज उनका सालाना टर्नओवर छह करोड़ रूपये तक पहुंच गया है और करीब 150 लोग उनके यहां काम करते हैं.

शशि भूषण तिवारी ‘मशरूम मैन’ के नाम से जाने जाते हैं. इस सफलता को पाने के लिए शशि भूषण तिवारी ने दिन-रात मेहनत की है. अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए शशि भूषण तिवारी कई बार भावुक हो जाते हैं. हालांकि, उनकी आंखों में इस बात की चमक होती है कि आज वह अपने संघर्ष को सफल कर चुके हैं. जो उन्होंने 24 साल पहले सपना देखा था उस सपने को साकार कर चुके हैं.

1996 में शशि भूषण तिवारी की शादी हो चुकी थी और वो दिल्ली में छोटी सी नौकरी कर गुजर बसर कर रहे थे. ऐसे संघर्ष के समय उनकी पत्नी ने बहुत साथ दिया.

कुछ अलग करने के इरादे से लौटे थे गांव

कोरोना काल में शशि भूषण ने कुछ अलग करने के इरादे से अपने गांव का रूख किया. दिल्ली और हरियाणा में काम के दौरान उन्होंने मशरूम के बारे में काफी कुछ सुन रखा था. इसलिए उन्होंने मशरूम का कारोबार शुरू किया. शुरू में आसपास के लोगों ने बहुत ताना मारा. कोई कहता था कि यह कुकरमुत्ता है तो, कोई कहता था यह गोबर का छाता है. इससे शशि भूषण को ठेस जरूर पहुंची लेकिन उन्ंहोंने लोगों की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर फोकस किया.

6 कमरे से शुरू किया अपना फार्म हाउस

शशि भूषण ने 6 कमरे से अपना फार्म हाउस शुरू किया. धीरे-धीरे बढ़कर आज 20 कमरे का फार्म हाउस है. पहले बहुत सारी चुनौतियां थी. कभी ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत थी तो, कभी हड़ताल हो जाता तो इससे मुश्किल होती थी. मशरूम के विशेषज्ञों की सलाह पर उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट लगाया.

अब हर रोज 2200 किलो मशरूम मिल रहा

आज शशि भूषण के यहां प्रतिदिन 2200 किलो तक मशरूम का उत्पादन हो जाता है. महीने की बिक्री 60 लाख रूपये तक हो जाती है. दिल्ली में काम करने के दौरान जो उन्होंने ट्रेनिंग ली उसका आज की कामयाबी के पीछे बड़ा योगदान है.

शशि भूषण तिवारी की बेटी आज के दिन डॉक्टर है और बेटा उनके काम को आगे बढ़ाने में सहायता देता है. उनसे प्रेरणा लेकर देश के कई इलाकों के किसान ट्रेनिंग लेने आते हैं.

– आशुतोष कुमार, भारत एक्‍सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

9 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

14 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

40 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

47 minutes ago