Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kaushambi: मुस्लिम युवती ने मंदिर में की हिंदू युवक से शादी, दोनों के प्यार के आगे झुके परिजन

दोनों ईंट भट्ठे में काम करते थे और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी जो कि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

शादी के बाद अपने परिजनों के साथ

अरविंद राणा

Kaushambi: उत्तर प्रदेश में मुस्लिम युवतियों के धर्म बदलकर हिंदू लड़कों से विवाह करने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी क्रम में यूपी के श्रावस्ती से ताजा मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाया और फिर हिंदू युवक से मंदिर में जाकर शादी कर ली. दोनों के प्यार के आगे परिजन भी झुक गए और वे लोग भी शादी में शामिल हुए.

मामला श्रावस्ती के करारी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव से समाने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि शबाना ने रजनी बनकर हिंदू लड़के बबलू से विधि-विधान के साथ मंदिर में जाकर शादी कर ली है. इसके बाद युवती ने अपना मुस्लिम धर्म त्याग दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों ईंट भट्ठे में काम करते थे और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी जो कि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों के बीच करीब 4 साल तक प्रेम-प्रसंग चला. बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों एक साथ रहने और विवाद करने का निर्णय लिया.

ये भी पढ़ें- Weather Update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक के लिए जारी किया अलर्ट

दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया और उनको तैयार करने की कोशिश की. शबाना (अब रजनी) ने बताया कि पहले उसके परिवार वाले तैयार नहीं थे लेकिन बाद में राजी हो गए. इसी तरह बबलू ने भी बताया कि दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर उसके परिवार वाले तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में हां कर दी. इस तरह से दोनों के प्यार को देखते हुए परिजन भी तैयार हो गए और फिर दोनों का विवाह मंदिर में करा दिया गया.

रजनी महोबा जिले के पाठा रोड की रहने वाली है. दोनों के परिजनों की मौजूदगी में हनुमान मंदिर में शादी की सभी विधियां सम्पन्न की गई. हालांकि दोनों से सुरक्षा को लेकर बात की गई तो  उन्होंने बताया कि जब हमारे परिजन तैयार हैं और हम दोनों बालिग हैं तो फिर किसी से क्या डरना. बबलू ने कहा कि अगर किसी ने परेशान करने की कोशिश की तो पुलिस से शिकायत कर देंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital