Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने की मांग, 15 से 25 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा कि बढ़ती आतंकवादी हिंसा और कश्मीर विवाद को बढ़ावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों के बाद, भारतीय संसद के प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया गया था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले हिस्सों को खाली करना होगा.

Pakistan occupied Kashmir
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Muslim Rashtriya Manch : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेने की मांग की है। मंच ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के हिस्से को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए गुलाम कश्मीर के पीड़ित लोगों के लिए रक्षा बंधन मनाने और 15 से 25 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने का भी फैसला किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में हुई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच – (एमआरएम) की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हिस्से को वापस लेने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पारित किया गया। इसके साथ ही नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति दर्शन में हुई बैठक में पीओके के लिए यात्रा निकालने एवं रक्षा बंधन मनाने, गौ हत्या से लेकर व्यक्ति की हत्या तक व सभी प्रकार के लिंचिंग के खिलाफ देशभर में जनजागरण अभियान चलाने, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस से लेकर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन तक रन फॉर यूनिटी एंड कम्युनल हार्मनी तथा छात्रों का सम्मेलन, अपने-अपने धर्म पर चलते हुए दूसरे के धर्म का सम्मान, धर्मांतरण एवं दंगे का विरोध तथा ‘आओ जड़ों से जुड़े’ जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।

जम्मू कश्मीर में व्याप्त आतंकवाद की घोर निंदा

बैठक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घोर निंदा करते हुए कहा गया कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लगाते हुए गुलाम कश्मीर को वापस भारत में जोड़ा जाए। इसके लिए मंच 15 से 25 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगा और पीओके के पीड़ितों के लिए रक्षा बंधन भी मनाएगा।

मंच ने याद दिलाया कि बढ़ती आतंकवादी हिंसा और कश्मीर विवाद को बढ़ावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों के बाद, भारतीय संसद के दोनों सदनों ने 22 फरवरी, 1994 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले हिस्सों को खाली करना होगा।

मंच की बैठक में सांगठनिक फेरबदल

इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच के देश भर से राष्ट्रीय संयोजक, प्रकोष्ठों के संयोजक, क्षेत्रीय प्रांतों के संयोजक एवं विभिन्न सह संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। मंच की बैठक में सांगठनिक फेरबदल पर भी मुहर लगाते हुए दो नए राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए। इस फैसले के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में अब 15 सदस्यों का राष्ट्रीय संयोजक मंडल बन गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद और महिला प्रमुख डॉक्टर शालिनी अली को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर शालिनी के स्थान पर तसनीम पटेल को महिला प्रमुख बनाया गया है। शाहिद और शालिनी अपने-अपने पुराने प्रभारों का भी दायित्व निभाते रहेंगे।

अन्य प्रकोष्ठों में भी फेरबदल किया गया

मीडिया और लिटरेचर टीम में शालिनी अली, हाजी मोहम्मद साबरीन, केशव पटेल और मोहम्मद फैज खान जोड़े गए हैं। इनके अलावा कुछ प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सह प्रभारी बदले गए हैं। छात्र मामले देख रहे खुर्शीद रजाका को अब दिल्ली और हरियाणा के क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनकी जगह छात्र प्रकोष्ठ अब इमरान चौधरी और मजहिर खान देखेंगे। इसी प्रकार सेवा प्रकोष्ठ, गौ प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, आओ जड़ों से जुड़े प्रकोष्ठ समेत कुछ अन्य प्रकोष्ठों में भी फेरबदल किया गया है।

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital