Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Muzaffarnagar: सहेली के पिता ने बंधक बनाकर मदरसे की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित बच्ची ने बताया कि, ₹10 का चंदा लेने के लिए वह अपने साथ पढ़ने वाली सहेली के घर पहुंची थी कि तभी उसकी सहेली के पिता ने उसे घर में बने बाथरूम में बंधक बना लिया और मुंह पर टेप लगा दिया.

पुलिस के साथ आरोपी

वरुण शर्मा

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक नाबालिग मदरसा छात्रा के साथ सहेली के पिता द्वारा बलात्कार के बाद बंधक बनाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

घटना मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के इलाके से सामने आई है. यहां रहने वाले एक शख्स की 11 वर्षीय बेटी दीनी तालीम हासिल करने के लिए मदरसे में पढ़ रही थी. मदरसे की पढ़ाई के बाद बच्ची मोहल्ले के ही एक मौलवी के यहां ट्यूशन पढ़ने गई थी. बच्ची के मुताबिक, ट्यूशन पढ़ाने वाले मौलवी ने बच्ची को चटाई पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए कहा और इसके बाद मोहल्ले से 10 रुपए चंदा लाने के लिए भेज दिया. बच्ची ने बताया कि, ₹10 का चंदा लेने के लिए वह अपने साथ पढ़ने वाली सहेली के घर पहुंची थी कि तभी उसकी सहेली के पिता ने उसे घर में बने बाथरूम में बंधक बना लिया और मुंह पर टेप लगा दिया.

बच्ची ने आरोप लगाया कि इस वजह से वह शोर नहीं मचा सकी. इसके बाद बच्ची ने बताया कि उसके साथ उस शख्स ने गंदी हरकत की. बच्ची ने ये भी बताया कि उसे आरोपी ने बाथरूम में लगभग 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा. वहीं बच्ची के परिजनों ने बताया कि करीब 4 घंटे बाद बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची और पूछने पर सारी जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने शहर कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में तेज धूप और उमस से हैं लोग परेशान, आते-जाते बादल दे रहे हैं बारिश का संकेत, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान पर जारी किया अलर्ट

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ 376 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती की गई है. उसे न्याय चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest