Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शादी वाले घर में पसरा मातम; डीजे पर भोजपुरी स्टार्स के गानों को लेकर भिड़े दो पक्ष, नशे में चूर आरोपियों ने ली जान

Muzaffarpur DJ Operator Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी.

Muzaffarpur DJ Operator Murder

Muzaffarpur DJ Operator Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से एक बेहद हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. जहां मुजफ्फरपुर में भांजी की शादी के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने के विवाद में रिश्ते के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी डीजे संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने खेसारी लाल और पवन सिंह के गानों के विवाद में हुई रंजीत हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. शराब के नशे में हुए इस झगड़े के बाद आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया था. पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेजकर झाड़ियों में छिपाए गए हथियार बरामद कर लिए हैं (Bihar Crime).

क्या है पूरा मामला? (Khesari Lal Pawan Singh Song Dispute)

बिहार के मुजफ्फरपुर (करजा थाना क्षेत्र) में भांजी की शादी में आए रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात की वजह डीजे पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद था. पुलिस जांच के मुताबिक, घटना से पहले मृतक और मुख्य आरोपी ने साथ बैठकर शराब पी थी, लेकिन नशा बढ़ते ही गानों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.

देसी पिस्टल, एक कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की कुमार (डीजे संचालक) समेत चार आरोपियों- रामबाबू सहनी, नीरज कुमार और धीरज उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है Muzaffarpur (DJ Operator Murder).

साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल हथियार झाड़ियों में जमीन के नीचे छिपा दिए थे. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है. इस बरामदगी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत अलग से एफआईआर दर्ज की गई है. चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें:  सात जन्मों का वादा और खौफनाक अंत; सोनम, मुस्कान से लेकर सिया गोयल तक… आखिर क्यों हमसफर ही बन रही हैं जान की दुश्मन, एक्सपर्ट ने खोला रिश्तों का काला सच

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital