Bharat Express DD Free Dish

10 जून को पीएम मोदी बनाएंगे नया इतिहास, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने की ओर

PM Modi Government 12 Years: 10 जून को नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन जाएंगे. बीजेपी नेताओं ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता और उपलब्धियों की सराहना की.

PM Modi Government 12 Years: 10 जून का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में दर्ज होने वाला है. इस दिन नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन जाएंगे. बीजेपी नेताओं ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता और उपलब्धियों की सराहना की.

नकवी ने क्या कहा?

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीएम मोदी का राजनीतिक सफर कभी आसान नहीं रहा. चाहे गुजरात का कार्यकाल हो या दिल्ली का, उन्होंने हमेशा चुनौतियों का सामना किया. नकवी ने इसे ‘कांटों का ताज’ बताते हुए कहा कि यह पहली गैर-कांग्रेसी सरकार है जो बिना किसी बाहरी समर्थन के लगातार तीसरे कार्यकाल में सुशासन का सफर जारी रखे हुए है.

संकटों से निपटने की क्षमता

नकवी ने गुजरात के भुज भूकंप का उदाहरण देते हुए कहा कि उस आपदा के बाद पुनर्निर्माण आज केस स्टडी माना जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी और वैश्विक संकटों के दौरान मोदी ने देश की ताकत और उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत किया.

बीजेपी का गर्व

बीजेपी विधायक मंगल पांडे ने कहा कि यह पार्टी और देश दोनों के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने बताया कि जनता के लगातार समर्थन और पीएम मोदी की मजबूत लीडरशिप की वजह से यह उपलब्धि संभव हो पाई है.

ये भी पढ़ें-गिरती फर्टिलिटी रेट के चलते पूरी दुनिया में मंडरा रहा संकट: क्या आप भी नहीं पैदा कर रहे हैं बच्चे?

इतिहास में दर्ज होगा कार्यकाल

मंगल पांडे ने आगे कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल इतिहास में एक महत्वपूर्ण दौर के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले सालों में भी यह दौर देश के स्वर्णिम इतिहास का हिस्सा बनेगा. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को भी पूरा होने वाला लक्ष्य बताया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read