PM Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है. बुधवार, 10 जून को उन्होंने केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 12 साल पूरे कर लिए. इस उपलब्धि के साथ वे भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने हैं.
मेलोनी ने दी बधाई
इस खास मौके पर दुनिया भर से शुभकामनाएं आईं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. मेलोनी ने हाल ही में रोम में हुई मुलाकात को याद करते हुए भारत-इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की बात भी कही.
4,399 दिन का सफर
पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. तब से अब तक उन्होंने लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं. इस तरह उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 4,398 दिन तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में काम किया था.
दुनिया भर से शुभकामनाएं
कई देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी और इसे जनता के भरोसे का प्रमाण बताया. इस उपलब्धि को लंबे राजनीतिक सफर और जनसेवा की बड़ी पहचान माना गया.
ये भी पढ़ें-‘चायवाले’ की डिजिटल सुनामी: 12 साल में पीएम मोदी से जुड़े 291.6M+ फॉलोअर्स, जानें 2014 में क्या थी स्थिती?
पीएम मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा ही अच्छे शासन की असली पहचान होती है. जो नेता समर्पण और कर्तव्य भावना के साथ जनता के लिए काम करता है, वही लोगों का विश्वास जीतता है. उन्होंने इसे जनता के भरोसे और सेवा की भावना का परिणाम बताया.
ये भी पढ़ें-ताश के पत्तों की तरह बिखर रही ममता की TMC! सुष्मिता देव का इस्तीफा, फायरब्रांड सयानी घोष भी होंगी बागी?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

