Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Varanasi Visit: आज वाराणसी पहुंचेंगे PM नरेंद्र मोदी; काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, देखें पूरा कार्यक्रम

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम चार बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Modi Varanasi Visit: लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार आज यानी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे और किसानों को बड़ा तोहफा देने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे.

बता दें कि पीएम मोदी किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इसी दौरान, 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे. कार्यक्रम को लेकर काशी में तैयारी पूरी कर ली गई है. आरती स्थल को सजाने के लिए उत्तराखंड और कोलकाता से फूल मंगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-Manipur Violence: “मणिपुर में अब न हो कोई हिंसा…” गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कही ये बात

मंगलवार की शाम चार बजे पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे. इस मौके पर वह सबसे पहले किसानों से संवाद करेंगे. साथ ही किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे. बता दें कि इसके तहत देश के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये दिए जाने हैं. इसके बाद शाम सात बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेंगे और फिर रात आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व दर्शन करेंगे.

इस तरह है 19 जून का कार्यक्रम

पीएम मोदी 19 जून को सुबह 9:45 बजे बिहार में नालंदा के भग्नावशेष का दौरा करेंगे. सुबह 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे. समारोह में 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रतिष्ठित लोग हिस्सा लेंगे. नालंदा के नए परिसर में 40 कक्षाओं वाले दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं जिसमें 1,900 लोग बैठ सकते हैं. इसमें 300 सीटों की क्षमता वाले दो सभागार हैं.

पीएम मोदी की होगी ये पांचवीं गंगा आरती

विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पीएम मोदी मंगलवार को पांचवीं बार शामिल होंगे. वह यहां 55 मिनट तक ठहरेंगे. 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे. वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे. इस दौरान जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चक पूजा करवाएंगे. 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद होंगी. बता दें कि घाट को 10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाए जाने को लेकर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. घाटों को दीपों से भी सजाया जाएगा.

इन फूलों से सजेगा आरती स्थल

दशाश्वमेधघाट के आरती स्थल को बेला, सूरजमुखी, गेंदा रजनीगंधा के फूलों से सजाया जाएगा. गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने मीडिया को बताया कि फूल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मंगाए गए हैं. वह बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल होंगे. गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा और रुद्राक्ष का माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा भेंट किए जाएंगे. प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र भी होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital