Bharat Express DD Free Dish

48 सर्वश्रेष्ठ टीचर कौन हैं? शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होगा सम्मान

National Teachers Award 2026: शिक्षक दिवस (Teachers Day 5 September) के खास अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 48 होनहार शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित करेंगी. देखिये लिस्ट और जानें सभी के नाम के साथ उनका स्कूल.

Shikshak Diwas National Teachers Award 2026 President Droupadi Murmu

National Teachers Award 2026: एक शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि वह देश का भविष्य गढ़ता है. आज, 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस (Teachers Day 5 September) के पावन अवसर पर देश उन असली ‘हीरोज’ को सलाम कर रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में देश भर के 48 उत्कृष्ट स्कूली शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’ से सम्मानित करेंगी.

तीन चरणों से निकले ये 48 ‘रत्न’ (Teachers Day Award List)

शिक्षा मंत्रालय के ‘स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग’ द्वारा इन 48 होनहार शिक्षकों का चयन एक बेहद पारदर्शी और कड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया गया है. जिला, राज्य और अंत में राष्ट्रीय स्तर इन तीन कठिन चरणों को पार करके 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 केंद्रीय संगठनों से इन शिक्षकों को चुना गया है. इस साल सम्मान पाने वालों में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं, जो देश के अलग-अलग कोनों से आकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं.

नाम संगठन/प्रदेश स्कूल का नाम और पता
श्री जे प्रकाश राव अंडमान और निकोबार पीएमश्री जीएमएसएसएस मायाबंदर, पोकाडेरा
श्री राजेश कुलुरी आंध्र प्रदेश एमपीपीएस चिनमल्लूपेटा, चिनमल्लूपेटा
सुश्री याकू तमे अरुणाचल प्रदेश सरकारी माध्यमिक विद्यालय जी-सेक्टर नाहरलागुन, पापुम पारे जिला। अरुणाचल प्रदेश, वार्ड नं. 16
आईएमसी
श्री राजेश बोरदोलोई असम आदर्श ट्राइबल हायर सेकेंडरी स्कूल, जोरहाट, कलबरी
सुश्री खुशबू कुमारी बिहार उर्दू प्राइमरी स्कूल बिदायडीह, बिदायडीह
सुश्री पुष्पा प्रसाद बिहार मध्य विद्यालय कुचायकोट कन्या, कुचायकोट
सुश्री राधा राजेश सीआईएससीई न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, इंदिरानगर
सुश्री संगीता यादव सीबीएसई सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड नंबर 8 ईदगाह हिल्स
श्री रवि जायसवाल चंडीगढ़ सरकारी मॉडल हाई स्कूल, मलोया कॉलोनी
चंडीगढ़, मलोया कॉलोनी
सुश्री सुनीता यादव छत्तीसगढ़ शासकीय एम एस खिचारी, खिचारी
सुश्री पटेल पूर्णिमा मोहनलाल DNHDD जीएचएस दलवाड़ा, दलवाड़ा
सुश्री सुमन गोयल दिल्ली जीएसकेवी पूठ कलां, पूठ कलां
मोहम्मद जफर आलम एकलव्य विद्यालय ईएमआरएस करंजिया, बिनुरिया (टाटो)
श्री महादेव हनमंत शिंदे गोवा गुजराती समाज-स्पेशल स्कूल, एक्वेम
श्री नितिनकुमार महेंद्रकुमार पाठक गुजरात रंगपुर प्राइमरी
स्कूल, रंगपुर
श्री अनिल कौशिक हरियाणा जीएमएसएसएसएस सांघी रोहतक, सांघी
सुश्री मंजरी वी महाजन हिमाचल प्रदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भलेठ, भलेठ
मोहम्मद अयाज रैना जम्मू और कश्मीर एचएसएस डलहौरी, डलहौरी
सुश्री मुनमुन भट्टाचार्जी झारखंड एमएस बरमसिया, बरमसिया
सुश्री रत्नाकुमारी एस कर्नाटक शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय समतागारू,
होन्नेबैलु
सुश्री अमुथा जे केन्द्रीय विद्यालय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 मदुरै, मदुरै
डॉ. मनीषा खेत्रपाल केन्द्रीय विद्यालय पीएम श्री केवी एनएफआर रंगिया, रंगिया
श्री सुनील कुमार के.पी केरलम जीएचएसएस इरिकुर, इरिकुर
श्री मोहम्मद मुस्तफा कुमल लद्दाख राजकीय माध्यमिक विद्यालय ज़गंगजिंग, सांकू, कनूर
डॉ. अर्चना शुक्ला मध्य प्रदेश राजकीय महात्मा गांधी सांदीपनि एचआर. माध्यमिक विद्यालय भेल भोपाल, भेल भोपाल
श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह मध्य प्रदेश राजकीय मध्य विद्यालय कंजवार, ग्राम कंजवार पोस्ट पोंडी जोदौरी ब्लॉक मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश
डॉ. कविता नरसिंहराव गिट्टे महाराष्ट्र साने गुरुजी निवासी विद्यालय काइज, साने गुरूजी निवासी माध्यमिक विद्यालय, काइज धारूर रोड काइज
सुश्री कुंडा जयवंत बच्छाव महाराष्ट्र एनएमसी स्कूल नं. 18, आनंदवाली, नासिक, महाराष्ट्र, आनंदवाली
श्री वांग्लेम्बम गोबिन सिंह मणिपुर लाइकोन अपर प्राइमरी स्कूल, कोंगबा माखा नंदीबम लीकाई
सुश्री लालनुनमावी मिजोरम गवर्नमेंट इलेक्ट्रिक वेंग हाई स्कूल, इलेक्ट्रिक वेंग
श्री आर रोनाल्ड मेरु नगालैंड जीएचएसएस सेचु जुबज़ा, सेचु
श्री वैभव वसंतराव कुलकर्णी नवोदय विद्यालय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लातूर, 12 नं. पट्टी मंजरा सागर फैक्टरी बार्शी रोड के पास
श्री पादराज उमाकांत नायक ओडिशा राजकीय उच्च विद्यालय अलीपिंगल, अलीपिंगल
श्री गणेशन एस, विदुथलाई वीरार आर पुदुचेरी सीनूवासन गवर्नमेंट हाई स्कूल, मेट्टुपालयम
श्री दिनेश कुमार पंजाब गवर्नमेंट विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला, पटियाला
डॉ. दिव्येंदु सेन राजस्थान महात्मा गांधी शासकीय विद्यालय पचपहाड़, पचपहाड़
डॉ. वर्तिका गुलाट राजस्थान जीजीयूपीएस तुमली का बास चाकसू जयपुर, पोस्ट जगत शिरोमणि पुरा
श्री शिवप्रसाद अरविंद तिंगरे सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल
सैनिक स्कूल सतारा, सतारा
सुश्री सुषमा तमांग सिक्किम पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिकलिंग, डिकलिंग
श्री थंगा राज एम तमिलनाडु पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय
पुलियामपट्टी, पुलियामपट्टी
सुश्री भवानी बोम्पेली तेलंगाना एमपीपीएस गर्ल्स गांधारी, गांधारी
श्री रंजन देबनाथ त्रिपुरा पीएम श्री सबरूम गर्ल्स एचएस स्कूल, सबरूम
डॉ. रेनू त्रिपाठी उत्तर प्रदेश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजय नगर गाजियाबाद, वार्ड नं. 14 (नगर क्षेत्र)
डॉ. इफ्तखार खान उत्तर प्रदेश राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, जगदीशपुर बलिया
सुश्री शालिनी कुशवाहा उत्तर प्रदेश कम्पोजिट स्कूल रसूलाबाद, कोलाहा
श्री गबर सिंह उत्तराखंड राजकीय यूपीएस मुस्याखंड, मायरा
श्री पलाश चौधरी पश्चिम बंगाल श्री रामकृष्ण सारदा विद्यापीठ प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 30
श्री शांतनु पात्रा पश्चिम बंगाल राजकीय मॉडल स्कूल, नयाग्राम ब्लॉक, बरनिगुई

दिखाई जाएगी खास डॉक्यूमेंट्री (Vigyan Bhawan Teachers Day Program)

विज्ञान भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केवल मेडल और प्रशस्ति पत्र ही नहीं दिए जाएंगे, बल्कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता के संघर्ष, उनके अनोखे पढ़ाने के तरीकों और छात्रों के जीवन पर पड़े उनके सकारात्मक प्रभाव को दर्शाने वाली एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री (लघु वृत्तचित्र) भी प्रदर्शित की जाएगी. पूरा देश इस गौरवशाली पल का गवाह बन सके, इसके लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, स्वयं प्रभा चैनलों और वेबकास्ट (webcast.gov.in/moe) पर लाइव किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश और हिमाचल में सम्मान

  • उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले 81 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ ऑडिटोरियम में ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ और ‘मुख्यमंत्री शिक्षक अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे.
  • हिमाचल प्रदेश में भी 26 शिक्षकों (21 स्कूल और 5 कॉलेज शिक्षक) को छात्रों का भविष्य संवारने के लिए ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा.

शिक्षा में समर्पण का उत्सव (Respectful Teachers Day)

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य उन शिक्षकों को पहचानना और उनका जश्न मनाना है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बीच भी अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और नए प्रयोगों (Innovation) से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को निखारा है. आज का दिन उन सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जो चुपचाप देश की अगली पीढ़ी को आकार दे रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read