Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई में यौन शोषण मामले की जांच के लिए NCW ने गठित की फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी गणनशेखरन नामक एक फूड वेंडर ने विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर 19 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण किया और उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की. मामले की जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है.

Delhi High Court

सांकेतिक तस्वीर.

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई में एक छात्रा के साथ हुए यौन शोषण की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी गणनशेखरन नामक एक फूड वेंडर ने विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर 19 वर्षीय छात्रा का यौन शोषण किया और उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी इस तरह के अपराध करने का आरोप है. इस मामले में एनसीडब्ल्यू ने तमिलनाडु के डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित की है. इस कमेटी में एनसीडब्ल्यू की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी और महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी एवं एनएचआरसी के विशेष रैपोर्टियर श्री प्रवीण दीक्षित शामिल हैं.

यह कमेटी मामले की गहन जांच करेगी, घटना से जुड़े हालातों की समीक्षा करेगी, और इस मामले में अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों का आकलन करेगी. कमेटी पीड़िता, उसके परिवार, दोस्तों, और संबंधित अधिकारियों व एनजीओ के साथ बातचीत करके सटीक जानकारी जुटाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी. फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी 30 दिसंबर 2024 को चेन्नई का दौरा करने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital