Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Neet Exam पास कराने के लिए 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई तेज, CBI ने स्कूल के चेयरमैन को पकड़ा

नीट (यूजी) पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कई छात्रों के परिजनों के बयान दर्ज किए. नीट पास कराने के लिए 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया.

CBI

सांकेतिक फोटो

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Neet Paper leak News: नीट (यूजी) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचमहल जिले के जय जलाराम स्कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल को हिरासत में ले लिया. दीक्षित पटेल को हिरासत में लेने के बाद गोधरा सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया.

नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में होने के संदेह के आधार पर सीबीआई ने दीक्षित पटेल के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

Bihar

दीक्षित पटेल से भी हुई थी पूछताछ

इससे पहले 27 जून को नीट में धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने दीक्षित पटेल से पूछताछ की थी. इसके अलावा सीबीआई ने कुछ छात्रों के परिजनों के भी बयान दर्ज किए. नीट पास कराने के लिए 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में जय जलाराम स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

उल्लेखनीय है कि नीट में गड़बड़ी करने के आरोप में गुजरात पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद ढाई करोड़ रुपए के मनी ट्रेल की बात सामने आई थी. पुलिस के मुताबिक, छात्रों से पैसे लेकर नीट परीक्षा पास कराने का गोरखधंधा चल रहा था.

CBI

गोधरा के जय जलाराम स्कूल में हुई थी नीट परीक्षा

पिछले महीने पंचमहल जिले के कलेक्टर को मिली सूचना के आधार पर गोधरा के जय जलाराम स्कूल के नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया. इस दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि बच्चों से पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का खेल हुआ है.

छात्रों से 10-10 लाख रुपए लेने की बात उजागर

पुलिस की जांच के अनुसार, इस सेंटर पर परीक्षा देने वाले कई उम्मीदवार नकल माफिया के संपर्क में थे. ऐसे छात्रों से 10-10 लाख रुपए लिए जाने की बात भी सामने आई.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital