Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

23 जून को होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा हुई रद्द, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है.

NEET Exam

सांकेतिक तस्वीर.

कल होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है. इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी. कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों को लेकर हाल ही में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है.

जल्द होगा तारीख का ऐलान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 23 जून 2024 को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही यह भी कहा कि इस परीक्षा की नई तारीख जल्द से जल्द अधिसूचित की जाएगी. यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है.

NEET-UG परीक्षा को लेकर हो रही आलोचना

NEET-UG परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( NTA ) को परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इसके परिणामस्वरूप देश भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों ने NTA को भंग करने की मांग की. NEET-UG परीक्षा में अभूतपूर्व रूप से 67 उम्मीदवारों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए, जिससे परीक्षा की सुचिता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए के कामकाज पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की है. इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन के नेतृत्व में 7 सदस्यीय समिति अगले दो महीनों में मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

मंत्रालय ने कहा , “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए ) के माध्यम से परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital