Bharat Express DD Free Dish

West Bengal: NIA ने बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में धरे 16 साजिशकर्ता, CCTV फुटेज के आधार पर हुई थी जांच

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर निकले एक धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है. उच्च न्यायालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी.

The National Investigation Agency (NIA)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने वहां सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. हिंसा मामले की जांच अभी जारी रहेगी.

गिरफ्त में लिए गए 16 लोगों की पहचान अफरोज आलम, मोहम्मद अशरफ उर्फ अशरफ, मोहम्मद इम्तियाज आलम उर्फ इम्तियाज, इरफान उर्फ मोहम्मद इरफान आलम, कैसर उर्फ क्विशर, मोहम्मद फरीद आलम, मोहम्मद फुरकान आलम, मोहम्मद, पप्पू, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद सार्जन, मोहम्मद नुरुल होदा उर्फ नानुआ उर्फ नूरुल होदा, वसीम आर्य उर्फ मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सलाहुद्दीन, मोहम्मद जन्नत उर्फ जन्नत आलम, वसीम अकरम उर्फ विक्की और मोहम्मद तनवीर आलम के रूप में की गई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक, ये सभी दालखोला के रहने वाले हैं.

WEST BENGAL

गौरतलब हो कि बंगाल में राम नवमी के अवसर पर हिंसा की घटना 30 मार्च 2023 को उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला में हुई थी. तब पुलिस ने उत्तर दालखोला के तजामुल चौक पर भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर 162 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बाद में जांच के दौरान जब्त की गई हिंसा के वीडियो फुटेज से कुछ और आरोपियों की पहचान की गई और उसी के आधार पर अब एनआईए ने 16 आरोपियों की गिरफ्तारियां की हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read