बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Bihar Political Crisis: बिहार में नीतीश-लालू के सत्तारूढ गठबंधन में तल्खी आ गई है. पता चला है कि वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपेंगे. भाजपा उन्हें अपने साथ ले सकती है. यदि ऐसा होता है तो नीतीश 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इससे पहले उन्होंने अपने विधायकों को CM हाउस बुलाया है. आज शाम 7 बजे विधायक CM हाउस में जुटेंगे.
जदयू-राजद का गठबंधन टूटने की खबरों के बीच लालू यादव के बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान आया है. तेजस्वी यादव लालू की पार्टी राजद के सबसे युवा नेताओं में से एक हैं, उन्होंने अभी बिहार के पटना में राजद की बैठक की. उसके बाद तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं. तेजस्वी यादव बोले- “कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं. लेकिन मैं कहता हूं कि ‘महागठबंधन’ में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया.”
तेजस्वी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे, ”2005 से पहले बिहार में क्या था?” मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी… अब और भी लोग हमारे साथ हैं. जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि.”
तेजस्वी ने कहा, “बिहार में अभी खेल होना बाकी है.’ वहीं, तेजस्वी के करीबी एक RJD नेता मनोज झा ने बताया कि उनके यहां अभी पार्टी की बेठक हुई है. मनोज झा बोले, “हमारे बीच अभी बैठक बहुत सकारात्मक हुई, वहां अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई…बैठक में समकालीन राजनीति में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई. उस बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया.”
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…