देश

School Closed: दिल्ली के बाद नोएडा-गाजियाबाद में भी स्‍कूल बंद, 3 दिन ऑनलाइन होगी बच्‍चों की पढ़ाई

Noida School Closed News: राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर नोएडा में अब स्‍कूल बंद किए जा रहे हैं. स्‍कूल बंदी के आदेश गौतमबुद्धनगर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जारी किए हैं. उनकी ओर से कहा गया है कि वायु प्रदूषण के मद्देनजर बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा 9 तक के स्कूल 10 नवंबर तक बंद किए जा रहे हैं. इस दरम्‍यान बच्‍चों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी.

प्रशासन के इस फैसले को मीडिया में ‘प्रदूषण का लॉकडाउन’ बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर जिले में प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रेप-4 के तहत पाबंदियां लागू की गई है. रविवार से लागू की गई पाबंदियों को लेकर अब स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. नोएडा के अलावा ग्रेटर नोएडा में आज सुबह से वायु प्रदूषण काफी ज्‍यादा है, जहरीली होती हवा कमजोर दिलवालों के लिए नुकसान साबित हो सकती है. ऐसे में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है. खासकर इस हवा में बच्चों या बुजुर्गों के बाहर निकलने पर उनके स्वास्थ्य को खतरा बताया जा रहा है.

गाजियाबाद में भी बंद रहेंगे स्कूल

न्यूज एजेंसी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में आगामी तीन दिन तक छुट्टी रहेगी. दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टी है. इस मर्तबा ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है.

यह भी पढ़िए: Firecrackers Ban in India: ‘केवल दिल्ली नहीं, पूरे देश में लगे पटाखों पर बैन’, सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

दिल्ली में पहले ही बंद करा दिए गए थे स्कूल

इससे पहले दिल्ली में भी प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया जा चुका है. दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के चलते यह आदेश दिए कि दिल्ली में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बताया था कि प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है, इसलिए दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रेड 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं में शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago