Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: झांसी में बनेगा बुंदेलखंड का दूसरा एयरपोर्ट, सीएम योगी ने की घोषणा, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

सीएम ने देश के पहले हॉकी म्यूजियम का उद्घाटन किया. यह एक सितंबर से खुलेगा. हॉकी को समर्पित यह देश का पहला म्यूजियम है. इसमें मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ी स्मृतियां, घटनाएं और भारतीय हॉकी की विभिन्न जानकारियां डिजिटल माध्यम से दिखाई देंगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश में विकास की लहर तेजी से दौड़ रही है. जहां ओर प्रदेश के कई जिलों को जोड़ने के लिए सरकार एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही है तो वहीं तमाम जिले ऐसे भी हैं, जहां एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है इसी में अब एक जिले का नाम और जुड़ गया है. इस सम्बंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा भी कर दी है. सीएम ने चित्रकूट के बाद बुंदेलखंड का दूसरा एयरपोर्ट झांसी में बनाने का एलान किया है जो कि कानपुर राजमार्ग पर होगा.

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर झांसी पहुंचे थे और राष्ट्रीय खेल दिवस पर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी मैच का शुभारंभ किया और हॉकी भी खेली. मीडिया सूत्रों की मानें तो झांसी में मुख्यमंत्री का यह 18वां दौरा था. इस मौके पर सीएम ने करीब 14.45 मिनट का भाषण दिया लेकिन इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की. जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी में बुंदेलखंड का दूसरा एयरपोर्ट बनेगा. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नया एयरपोर्ट झांसी-कानपुर हाईवे पर बनेगा. बता दें कि इससे पहले सीएम चित्रकूट में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा कर चुके हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अभी तक 18 बार झांसी आ चुके हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक दौरे की शुरुआत ही झांसी से की थी. पहली बार वह 20 अप्रैल, 2017 को झांसी आए थे और झांसी सर्किट हाउस में दो बार रात्रि विश्राम भी किया था.

ये भी पढ़ें- G-20 Summit: जमीन से आसमान तक रहेगी दिल्ली पुलिस की नजर, जी-20 समिट को लेकर अभेद होगी राजधानी

बड़े देशभक्त थे ध्यानचंद

कार्यक्रम में आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा के जरिए यहां पर कंपनियां उद्योग लगाएंगी, जिससे बुंदेलखंड के युवाओं का पलायन रुकेगा. इस खास मौके पर उन्होंने ध्यानचंद का जिक्र करते हुए कहा कि वो जितने बड़े खिलाड़ी थे, उतने बड़े देशभक्त भी थे. सीएम ने उनके बारे में जिक्र करते हुए कहा कि, 1936 में जब जर्मनी के चांसलर हिटलर ने उन्हें अपने देश की नागरिकता और सेना में कर्नल का पद देने की पेशकश की तो उन्होंने ये कहते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया कि वो भारत के लिए ही खेलेंगे.

 

झांसी में 2009 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बता दें कि इस मौके पर सीएम योगी ने झांसी में 2009 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इसी के साथ उन्होंने हॉकी के ओलिंपिक खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया और बाद में दो महिलाओं से राखी बंधवाई. इसी के साथ यहां पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही साथ ही ये भी कहा कि, जितना पैसा चाहिए होगा, दिया जाएगा, पैसे की कोई कमी नहीं आएगी.

देश के पहले हॉकी म्यूजियम का उद्घाटन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कचहरी चौराहा स्थित शिक्षा भवन में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचंद की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया और फिर पार्क में बनाए गए देश के पहले हॉकी म्यूजियम का उद्घाटन किया. यह एक सितंबर से खुलेगा. हॉकी को समर्पित यह देश का पहला म्यूजियम है. इसमें मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ी स्मृतियां, घटनाएं और भारतीय हॉकी की विभिन्न जानकारियां डिजिटल माध्यम से दिखाई देंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital