Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मानव तस्करी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंट्री

मानव तस्करी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंट्री हो गई है. गलत तरीके से विदेश भेजने और लाखों-करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की ईडी ने जांच शुरू कर दी है.

ED
Edited by Uma Sharma
मानव तस्करी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंट्री हो गई है. गलत तरीके से विदेश भेजने और लाखों-करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की ईडी ने जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसी ईडी के गुजरात जोनल ऑफिस द्वारा इस मामले की जांच का दायरा को बढ़ाया गया है. ईडी वर्ष 2020 से लेकर 2024 के दौरान मानव तस्करी के करीब साढ़े चार हजार मामलों की जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो ईडी भारत से अमेरिका, कनाडा सहित अन्य देशों में मानव तस्करी के जरिए भेजे गए लोगों के मामले की जांच में जुट गई.
अभी तक के जांच में पंजाब और गुजरात के दर्जनों एजेंट राडार पर आ गए है. इसमें शामिल कई एजेंटों से जांच एजेंसी पूछताछ कर चुकी है. पूछताछ में 4000 संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है. इससे पहले कनाडा बॉर्डर के जरिए अमेरिका में भारतीय नागरिकों की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पाया कि 262 कनाडाई कॉलेजों ने मानव तस्करी करने वाले दो भारतीय गिरोहों से करार किया था. यह जांच गुजरात के डिंगुचा गांव के रहने वाले चार सदस्यीय भारतीय परिवार की मौत से जुड़ी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामला: आरोपियों की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने कहा- कथित आरोपियों ने जानबूझकर किया देरी का प्रयास

19 जनवरी 2022 को अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की भयंकर सर्दी की वजह से मौत हो गई थी. ईडी ने अहमदाबाद पुलिस की ओर से भावेश अशोकभाई पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद अपनी जांच शुरू की. पटेल पर अवैध चैनलों का इस्तेमाल करके कनाडा के जरिए भारतीय नागरिकों को अमेरिका में तस्करी करने की। साजिश रचने का आरोप है.
इसी मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज किया है. जिसकी जांच का दायरे को ईडी ने बढ़ा दिया है. ईडी के मुताबिक जांच में पता चला है कि गुजरात में लगभग 1700 एजेंट और साझेदार है और पूरे भारत में अन्य संस्थाओं के लगभग 3500 एजेंट और साझेदार है, जिनमें से 800 सक्रिय है.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest