Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

OMG! बिहार में जेल चेकिंग के दौरान मोबाइल निगल गया कैदी, भयंकर दर्द हुआ तो पहुंचा अस्पताल, जानें पूरा मामला

Mobile Phone in Jail: जेल में बंद एक कैदी को पेट मे दर्द हुआ. जेल प्रशासन ने कैदी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया. डॉक्टरों का कहना है कि कैदी की एक्सरे जांच में मोबाइल जैसा आकार का कुछ सामान दिखा

बिहार के गोपालगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बिहार के चनावे जेल में रूटीन चेकिंग के दौरान पकड़े जानें के डर से एक कैदी ने अपना मोबाइल फोन ही निगल लिया. हालांकि, चेकिंग के वक्त तो वो बच गया था. लेकिन इसके बाद कैदी के पेट में भयंकर दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया. जब डॉक्टरों ने इसकी जांच की तो पता चला कि उसे पेट में मोबाइल फोन है. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाया. इसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए.

एक्सरे में दिखा मोबाइल फोन

बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज के चनावे की जेल में बंद कैदी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया था. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उसके पेट का एक्सरे किया गया. पेट के एक्सरे में मोबाइल जैसा कुछ नजर आ रहा है. इसपर डॉक्टरों को भरोसा नहीं हुआ तो फिर से जांच की गयी. इसे देखने के बाद सभी हैरान रह गए. फिर कैदी के लिए इलाज के लिए डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. जो कैदी के ऑपरेशन पर फैसला लेगी.

ये भी पढ़ें-  Lucknow News: पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी बोलेरो के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल, CM ने जताया दुख

पीएमसीएच किया गया रेफर

गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन ने बताया कि कैदी के ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. ये अपने आप में एक अनुठा मामला है. हालांकि, डॉक्टरों की राय पर फिलहाल उसे पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है.वहीं कैदी के पेट में मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन में खलबली मची हुई है. मामले के कारण जेल प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगा है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन आया कैसे. मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जा रहा है कि आज कैदी को पटना भेजा जा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital