Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. 10 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए बीजेपी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, श्रुति गंगवार सहित कुल 8 लोगों को उम्मीदवार बनाया है.

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन किया. पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई.

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है. हाल में सामने आए कुछ मामलों में दावा किया गया है कि समान दवाओं की खरीद के लिए झारखंड में दूसरे राज्यों अथवा राज्य के दूसरे जिलों की तुलना में कई गुना अधिक कीमत चुकाई जा रही है.

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय दौरे के पहले दिन नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता हुई. वार्ता के दौरान दोनों देशों ने रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, उच्च तकनीक, बुनियादी ढांचे और आवाजाही (मोबिलिटी) से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाओं में तत्काल सुधार की आवश्यकता है.

Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए इंदौर में अब साफ-सफाई पर ग्रहण लग सकता है. सफाई कर्मचारियों ने इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में सोमवार से काम बंद की हड़ताल शुरू कर दी है. सफाई कर्मी पिछले 23 सालों से स्थाई करने की मांग कर रहे हैं.

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां नशे में एक कार चालक ने तेज रफ्तार में पार्क की गई गाड़ियों में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कार हवा में उछल गईं. इस हादसे में आरोपी कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया.

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से देश के 20 से अधिक राज्यों में तेज बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना का लाइव CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो गया। कथित तौर पर आपा खोकर बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को सारण एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक बताया. 1564 में मुगलों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाली गोंडवाना की इस रानी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital