Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस ने पार्टी कार्यालय से हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक, तनाव और हिंसा भड़काने की शिकायत मिली थी.

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है.

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च किया. पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता धरने पर बैठ गए.

Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा करते थे कि धारा 370 हटने पर कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी, लेकिन वहां पर शांति रही और एक पत्ता तक नहीं हिला. गृहमंत्री अमित शाह का यह बयान विपक्ष के लिए एक चेतावनी की तरह रहा. विपक्ष को पता तक नहीं चल पाया कि आखिर जिस हिंसा को लेकर पिछले 70 सालों से लोगों को डराया जाता रहा, वो सिर्फ एक मन का वहम था.

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोपियों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर 45 वर्षीय लक्ष्मण की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के तय कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को सभी विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे. विपक्ष की मांग है कि SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और चुनाव आयोग को और पारदर्शी बनाया जाए.

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप उठी, इसके 4 मिनट बाद मणिपुर में 2.9 तीव्रता का झटका आया. इसके करीब एक घंटे बाद अफगानिस्तान में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया...

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र को भारी पड़ गया. गुस्साए दुकानदार ने छात्र के चेहरे पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया.

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग 12 अक्टूबर को भारत आएंगे. 13 अक्टूबर को पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे और अमित शाह से भी मुलाकात की उम्मीद है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital