Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं. यह 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें पीएम मोदी और पुतिन रक्षा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस दौरे में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

Nava Raipur DGP IG Conference: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में चल रही तीन दिवसीय DGP–IG कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी छह सत्रों में शामिल होंगे. पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा और नक्सलवाद पर चर्चा हुई, जबकि दूसरे दिन पुलिसिंग के आधुनिक मॉडल, AI आधारित सुरक्षा और ड्रोन तकनीक पर रणनीति बनाई जाएगी.

Airbus A320 Technical Gglitch: एयरबस A320 विमानों में तकनीकी खामी मिलने के बाद इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें प्रभावित हुईं. फ्रांस की कंपनी एयरबस ने चेतावनी दी है कि सूरज की तेज किरणें फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के डेटा को खराब कर सकती हैं.

दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी एक बार फिर खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है. नए एनालिसिस के मुताबिक, दिल्ली लगातार पूरे दशक में सबसे प्रदूषित शहर रहा है. कमजोर बारिश, स्थानीय प्रदूषण और भौगोलिक कारणों से सर्दियों में स्मॉग और गहरा होता जा रहा है.

Delhi Cold Weather: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का असर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिसंबर से तापमान और गिरेगा. उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट है और दक्षिण भारत में चक्रवात दितवा भारी बारिश लेकर आएगा.

नवंबर 2025 में डिजिटल मीडिया की दुनिया में 4 PM ने इतिहास रच दिया. Data Beings की रिपोर्ट के मुताबिक चैनल ने 260.05 मिलियन व्यूज हासिल किए, जबकि DB Live 127.9 मिलियन पर रहा. यह यूट्यूब की राजनीतिक कमेंट्री में अब तक का सबसे बड़ा अंतर है.

Game of Mule Account: ईडी की जांच में सामने आया कि एक साधारण बाइक ड्राइवर के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाकर 331 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ. यह रकम अवैध बेटिंग नेटवर्क से आई थी और उदयपुर की एक VIP शादी में भी खर्च की गई.

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा मोड़! सिद्धारमैया और शिवकुमार की मुलाकात से सीएम पद को लेकर चल रही अटकलें और तेज हो गई हैं. हाईकमान के फैसले पर दोनों नेताओं ने भरोसा जताया है.

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नई डिजिटल सर्विस शुरू की है, जिससे लोग OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके सीधे आधार ऐप से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. स्टेशन को ₹462 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय रूप देने के लिए मॉड्यूलर और प्री-फैब्रिकेटेड डिज़ाइन का उपयोग किया जा रहा है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital