लोकसभा में संबित पात्रा का ज़ोरदार भाषण, कहा- “पीएम मोदी भारत के, राहुल पाकिस्तान के हीरो हैं”
राहुल गांधी पर बोलते हुए संबिता पात्रा ने कहा कि कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर राहुल गांधी द्वारा सरकार की तीखी आलोचना का हवाला दिया. वे पाकिस्तान में हीरो हैं.
Monsoon Session: संसद को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी— हमने पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंक के अड्डों को धुआं-धुआं कर दिया
Parliament Session: ऑपरेशन सिंदूर' पर लोकसभा में दूसरे दिन भी विशेष चर्चा जारी है. आज (29 जुलाई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा को संबोधित किया.
5 वर्षीय विधि पाठ्यक्रमों की समीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र, UGC, BCI को नोटिस जारी
5 year law Course सुप्रीम कोर्ट ने 5 वर्षीय BA-LLB पाठ्यक्रम की समीक्षा को लेकर दायर याचिका पर केंद्र सरकार, यूजीसी, लॉ कमीशन और बीसीआई को नोटिस जारी किया है.
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला- पीओके पर दिखावा बंद करें, वह दिन दूर नहीं जब होगी घर वापसी
राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने पीओके को लेकर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का हमेशा से स्पष्ट रुख रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब पीओके भी भारत का हिस्सा बनेगा.
सदन में अमित शाह का जोरदार हमला- कांग्रेस ने POTA का विरोध किया, ‘पार्टीशन स्वीकारने से आतंकवाद की जड़ बना पाकिस्तान’
अमित शाह ने चर्चा के दौरान कहा, "मैं सदन में कहना चाहता हूं कि आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है. पाकिस्तान कांग्रेस पार्टी की भूल है. अगर कांग्रेस पार्टीशन को स्वीकार नहीं करती, तो ये सब कभी नहीं होता. इन्होंने (कांग्रेस) पार्टीशन को स्वीकार करके देश को तोड़ा है."
वर्दीधारी असहज स्थिति में भी कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकता: दिल्ली हाईकोर्ट
Delhi High Court ने सीआईएसएफ उपनिरीक्षक की याचिका खारिज करते हुए कहा कि वर्दीधारी सेवा में उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए तैयार रहें और असहज स्थिति में भी अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हो सकते.
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति हमारी जवाबदेही, उन्हें भी सच जानने का हक: प्रियंका गांधी
लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के नामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए 26 लोगों में 25 भारतीय थे. यह सरकार की ओर से सुरक्षा खामी थी.
ED द्वारा वकीलों को तलब करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान मामले में 12 अगस्त को अगली सुनवाई
Supreme Court ईडी द्वारा मुवक्किलों को कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को तलब करने के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 12 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल और बार संस्थाओं से सुझाव मांगे हैं.
लोकसभा में Priyanka Gandhi ने सरकार पर साधा निशाना, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार से पूछे सवाल
लोकसभा में मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल किया.
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट की जज मौसमी भट्टाचार्य के खिलाफ आरोप लगाने वाले वकील को अवमानना जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाई कोर्ट की जज मौसमी भट्टाचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक आरोप लगाने पर वकील पेड्डी राजू, रितेश पाटिल और एओआर को अवमानना नोटिस जारी किया है.







