Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

PM Modi: पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें भी साझा की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के द्वारा किये गये स्वागत से मैं बहुत खुश हूं. पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के द्वारा भारत के प्रति दिखाये गए स्नेह और जुनून से मैं बहुत खुश हूं.

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ओबीसी कोटे में उप-श्रेणियां जोड़ने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई को सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट द्वारा नई ओबीसी सूची पर अंतरिम रोक के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

सपा नेता और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कर रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे ट्रायल को जारी रखने का आदेश दिया.

केंद्रीय गृहमंत्रालय (Home Ministry) का पता जल्द ही बदलने वाला है. 90 सालों से यह मंत्रालय रायसीना हिल्स, नॉर्थ ब्लॉक (North Block) में है.

2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए विवाद के बाद से ईपीएस और प्रधानमंत्री मोदी की सीधे मुलाकात नहीं हुई थी, क्योंकि दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

भारत के उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी अनिल अंबानी से जुड़े करीब 35 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Udaipur Files: मदनी ने दावा किया कि कथित तौर पर फिल्म में भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान के आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने वाला या उनके इशारे पर काम करने वाला दिखाया गया है.

1993 में पीएम मोदी का पहला ब्रिटेन दौरा हुआ था, जब वे भाजपा के महासचिव और राष्ट्रीय राजनीति में एक उभरती हुई हस्ती थे. अपनी पहली अमेरिकी यात्रा से लौटते वक्त उनका अचानक ब्रिटेन जाना हुआ, जहां वह कुछ समय रुके.

प्रयागराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और मतगणना शुक्रवार से शुरू होगी. इस बार भी चुनाव समिति की सख्ती के चलते पंडाल नदारद रहे.

राजनीति से रिटारयमेंट की खबरों पर स्मृति ने साफ शब्दों में कहा कि वो अभी 49 साल की हैं और ये कोई ऐसी उम्र नहीं है जहां रिटायर हुआ जाए. इस उम्र में लोग कई बार अपने करियर की शुरुआत करते हैं.


Pension Mission Shakti Digital