बिहार की बेटी बनी त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री, वीडियो में देखिए कैसा दिखता है कमला प्रसाद बिसेसर का गांव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं. गुरुवार को प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बताया था.
एचडीएफसी बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
एचडीएफसी बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन को सुप्रीम कोर्ट से अभी राहत नहीं मिली है. वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले बॉम्बे हाईकोर्ट की सुनवाई का इंतजार करें.
‘थूक जिहाद’ रोकने के लिए CM पुष्कर धामी ने उठाया कदम, दुकान लगाने की शर्तें तय; यात्रियों से भी अपील
Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारी की समीक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है. इस दौरान उन्होंने 'थूक जिहाद' को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही दुकान लगाने की शर्तें तय कर दी है.
CM योगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ, 800 से अधिक किस्मों के आमों की लगी प्रदर्शनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025’ का उद्घाटन किया. 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी, वैश्विक निर्यात की दिशा में बढ़ते कदम और बागवानों को तकनीक और सब्सिडी से लाभ पहुंचाने की सरकार की पहल चर्चा में रही.
लेफ्टिनेंट जनरल राहुल का बड़ा खुलासा: चीन दे रहा था पाकिस्तान को भारत की सैन्य मूवमेंट की लाइव जानकारी
जनरल राहुल सिंह ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान को भारत की सैन्य गतिविधियों की लाइव जानकारी दी. तुर्की और चीन का सहयोग भी सामने आया.
उत्तराखंड से गुजरात तक बारिश से हाहाकार, अमित शाह ने की प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात
देश के कई राज्यों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं.
भारत-यूके रणनीतिक संवाद: एनएसए अजित डोभाल की लंदन यात्रा, रक्षा व सुरक्षा सहयोग को मिली नई गति
अजित डोभाल की यात्रा भारत-यूके रणनीतिक संवाद के तहत हुई, जिसमें द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को गहराई देने, वैश्विक मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने और उभरती तकनीकी सुरक्षा पहलों की समीक्षा की गई.
एनडीए में लगेगी पेशवा बाजीराव की प्रतिमा: अमित शाह ने की ऐतिहासिक घोषणा
एनडीए खड़कवासला में पेशवा बाजीराव प्रथम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. अमित शाह ने कहा कि यह प्रतिमा सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत और मराठा गौरव की पहचान बनेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में गलत आंसर को लेकर दायर याचिका को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2025 में गलत उत्तरों को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी. याचिकाकर्ता छात्र ने तीन प्रश्नों के गलत आंसर से रैंक गिरने का दावा किया था और जांच की मांग की थी.
मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण के मामले में कोर्ट ने MP सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी को 27% आरक्षण देने की मांग वाली याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने इसे लंबित याचिका से जोड़ते हुए जवाब मांगा है.







