नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोनिया गांधी की ओर से जिरह पूरी, राहुल गांधी के तरफ से 5 जुलाई को रखा जाएगा पक्ष
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में दलील दी कि यह मामला सिर्फ स्वामित्व का है, मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं. उन्होंने ईडी की चार्जशीट को कयासों और राजनीति से प्रेरित बताया.
प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में फरार आरोपी अब्दुल रहमान दो साल बाद गिरफ्तार, कतर से लौटते ही एनआईए ने पकड़ा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान को कतर से लौटते समय गिरफ्तार कर लिया. रहमान पर आरोप है कि उसने प्रतिबंधित संगठन PFI के निर्देश पर हमलावरों को शरण दी थी.
बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जीतन राम मांझी का आया बयान, खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव
इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है साथ ही सीएम फेस को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया, टूर्नामेंट 15 जुलाई से पांच राज्यों में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया. एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट 15 जुलाई से पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, मेघालय और झारखंड में आयोजित होगा.
व्यापक विरोध के कारण दिल्ली सरकार ने वापस लिया पुरानी गाड़ियों को हटाने का फैसला : सौरभ भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने दिल्लीवालों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अपनी एकजुटता के जरिए भाजपा सरकार के कई तुगलकी फरमानों को वापस लेने के लिए मजबूर किया है. जब पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने पर रोक लगाने की बात कही जा रही थी, तब भाजपा सरकार के मंत्री उछल-उछल कर कह रहे थे कि किसी पुराने वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में कुलपति नियुक्ति विवाद पर केंद्र, यूजीसी और राज्यपाल को नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, यूजीसी और राज्यपाल कार्यालय को नोटिस जारी किया है. यह मामला विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति पर मद्रास हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए रोक से जुड़ा है.
अहमदाबाद प्लेन हादसा, आरोप- परिजन से वित्तीय जानकारी मांग रही एयरलाइन
प्लेन हादसे को लेकर मुआवजे पर विवाद खड़ा हो गया है, ब्रिटेन की कानूनी फर्म Stewarts जो 40 से ज्यादा पीड़ित परिवारों का केस लड़ रही है उसने एयर इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मूली देवी के कारनामे: IPS के साथ Reel, फर्जी SI बनकर ली ट्रेनिंग; जानें मोना बुगालिया ने क्या-क्या गुल खिलाए?
फर्जी SI बनकर ट्रेनिंग लेने वाली मोना बुगालिया उर्फ मूली देवी को राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया है. जानिए IPS के साथ Reel बनाने के अलावा उसने क्या-क्या गुल खिलाए हैं?
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में 6 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
श्रृंगार गौरी केस की पक्षकार राखी सिंह द्वारा सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की गई है, वाराणसी कोर्ट ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद के वजुखाना क्षेत्र का सर्वे करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था.
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में हिंदू पक्ष की अर्ज़ी को हाईकोर्ट ने किया खारिज
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की एप्लीकेशन A-44 को खारिज कर दिया है. इस अर्जी में मस्जिद को "विवादित ढांचा" कहने की मांग की गई थी.







