लालू के लाल तेज प्रताप यादव पहुंचे गर्लफ्रैंड अनुष्का यादव के घर, बोले- पारिवारिक रिश्ता है…कोई रोक थोड़े लेगा आने जाने से
आरजेडी के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव आज सोमवार को अनुष्का यादव के घर पहुंचे. जहां वो करीब 6-7 घंटे रहे. घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने इसे पारिवारिक रिश्ता बताया.
Anushka Yadav से मिलने उनके घर पहुंचे Tej Pratap Yadav, 7 घंटे पास रहे; मुलाकात पर बोले- पारिवारिक संबंध है
आज तेज प्रताप यादव अनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे. मीडिया ने सवाल किया तो बोले- यह हमारा पारिवारिक रिश्ता है. अनुष्का के पास 7 घंटे रहने के बाद चर्चा तेज हो गईं. लालू उन्हें पहले ही आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर चुके.
‘अंडर टेबल’ पैसे लेते हैं धीरेंद्र शास्त्री…हर किसी की उन्हें घर बुलाने की नहीं है हैसियत…, क्यों अखिलेश यादव के निशाने पर आ गए बागेश्वर बाबा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि कई कथावाचक 50 लाख रुपये लेते हैं. धीरेंद्र शास्त्री को कथा करन के लिए घर बुलाने की हैसियत क्या हर किसी की है? वो बाबा अंडर टेबल पैसे भी लेगा. आप पता करवा लीजिये. धीरेंद्र शास्त्री पैसे नहीं लेते क्या.
तेलंगाना में भाजपा को बड़ा झटका, विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा
तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी नेतृत्व के फैसले से असहमति जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
PM Modi 2-3 जुलाई को अफ्रीकी देश घाना के दौरे पर रहेंगे, यह किसी भारतीय पीएम का 30 साल बाद दौरा
पीएम मोदी 2-9 जुलाई के दरम्यान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील, नामीबिया की यात्रा करेंगे. 30 साल बाद घाना में भारतीय पीएम का पहला दौरा होने जा रहा है, पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.
दिल्ली हाईकोर्ट से गैंगेस्टर नीरज बावनिया को एक दिन की कस्टडी पैरोल, अस्पताल में भर्ती पत्नी से मिलने की इजाजत
कुख्यात गैंगेस्टर नीरज बावनिया को दिल्ली हाई कोर्ट ने बीमार पत्नी को देखने के लिए एक दिन की कस्टडी पैरोल दी है. बावनिया पर वर्ष 2015 में जेल वैन में दो कैदियों की हत्या का आरोप है.
Telangana Chemical factory Blast: राष्ट्रपति और PM मोदी ने संगारेड्डी के हादसे पर जताया दुख, पीड़ितों को मुहैया कराई जाएगी आर्थिक सहायता
तेलंगाना के संगारेड्डी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से कई मजदूरों की जान चली गई. घटना पर राष्ट्रपति और पीएम ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला वकील को पार्क से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पेश होने पर लगाई फटकार, बार एसोसिएशन को शिष्टाचार सिखाने की अपील
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महिला वकील को पार्क से वीडियो कॉल के जरिए अदालत में पेश होने पर कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए और सभी वकीलों को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए.
‘भाजपा झुग्गियां नहीं तोड़ती, घर बनाती है’, अनिल विज ने केजरीवाल पर साधा निशाना
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है. गोपाल राय के "प्रधानमंत्री के घर में घुसकर कब्जा" करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने इसे असंवैधानिक और आपत्तिजनक बताया.
JNU छात्र नजीब अहमद लापता मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जेएनयू के पूर्व छात्र नजीब अहमद के रहस्यमय लापता होने के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर केस बंद कर दिया. कोर्ट ने कहा कि भविष्य में कोई सबूत मिलने पर जांच दोबारा खोली जा सकती है.







