Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

एसपी रत्ना ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि लड़की की गर्भावस्था, का पता क्यों नहीं चला. पीड़ीता अभी अपने गर्भाव्स्था के आठवें महीने में है. पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक नाबालिग सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.

बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीमावर्ती जिलों में भव्य योग शिविर आयोजित किए, जिसमें जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर योग को स्वास्थ्य और सौहार्द का माध्यम बनाया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रमिंदर सिंह की याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार सहित अस्पताल को नोटिस जारी किया. याचिका में आयुष्मान भारत कार्ड होने के बावजूद अस्पताल में इलाज के लिए पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि योग का अभ्यास केवल शारीरिक आसन करने के बारे में नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को शामिल करता है. शरीर के साथ-साथ यह मन को भी ताकत देता है.

दिल्ली पुलिस को जल्द मिलेगा नया कमिश्नर। संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद गृह मंत्रालय तीन वरिष्ठ यूटी कैडर आईपीएस अधिकारियों – सतीश गोलचा, प्रवीर रंजन और वीरेन्द्र सिंह चहल – पर कर रहा है गंभीर मंथन.फैसला जुलाई मध्य तक संभव..

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्कॉटलैंड में यौन उत्पीड़न, बलात्कार और अश्लील भाषा के आरोपों में भगोड़े नाइजिल पॉल को ब्रिटेन प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी. आरोपी तिहाड़ जेल में रहेगा जब तक प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती.

International Yoga Day: डॉ. अभिषेक वर्मा के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित उनके निजी आवास पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में योग साधक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि समेत 110 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया.

अमृतसर पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. यूके आधारित हैंडलर और पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के जरिए ऑपरेटिव ऑनकार सिंह को गिरफ्तार किया गया.

पटना में शनिवार को एक प्रेस वार्ता में मंत्री विजय चौधरी ने सरकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांग सरकार को आशीर्वाद दे रहे होंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने DSSSB द्वारा आयोजित TGT परीक्षा के परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगाई है. यह फैसला दिल्ली सरकार के स्कूलों में 945 विशेष शिक्षकों की भर्ती से संबंधित याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है.


Pension Mission Shakti Digital