Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में स्थित एक अपार्टमेंट की सातवें फ्लोर पर आज सुबह भीषण आग (fire) लग गई. जिसके बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने अधिवक्ता निधि की राशि तीन महीने से लंबित रहने पर नाराजगी जताई. वकीलों ने बार एसोसिएशन से राशि तुरंत खाते में भेजने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी.

चेन्नई में ईडी ने FEMA 1999 के तहत आरआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ₹16.19 करोड़ की संपत्तियां जब्त कीं. विदेश में अवैध फंड ट्रांसफर और निजी लाभ के लिए नियमों के उल्लंघन का मामला.

केरल में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में "My Club Traders" के खिलाफ छह ठिकानों पर छापेमारी की. फर्जी निवेश स्कीम के जरिए लोगों को ठगने का आरोप, 2.35 करोड़ की संपत्तियां जब्त.

प्रवर्तन निदेशालय ने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने आज पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है. 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में मुंबई में FSDC की 29वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सुरक्षा, वित्तीय समावेशन और जलवायु वित्त जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.

असम में ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटालों से संबंधित मामले में आरोपी तपन उर्फ तारिक बोरा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि "पिछले 11 वर्षों में हमारे रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है.

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात लेकर शिलॉन्ग रवाना हुई.

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तानी गोलाबारी से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की थी.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital