Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने राऊज एवेन्यु कोर्ट के अहलमद मुकेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक टाल दी. कोर्ट ने कहा कि जमानत से जांच प्रभावित हो सकती है.

रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत में शेख शादत की मौत के मामले में थाने के SHO को FIR दर्ज करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया. कोर्ट ने गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच पर जोर दिया.

स्मृति ने बताया कि पिछले 11 सालों में 50 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खोले गए. यह पीएम मोदी का अनोखा प्रयास है, जिसने गरीबों को देश की तिजोरी से जोड़ा. इसके जरिए 45 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से गरीबों के खातों में पहुंचे. पीएम मोदी का संकल्प बहुआयामी गरीबी को खत्म करना है.

मेघालय पुलिस ने बताया कि मामला काफी पेचीदा था इसलिए हमने इसे एक ऑपरेशन की तरह ट्रीट किया, जिसका नाम 'ऑपरेशन हनीमून' दिया गया. इस मामले में संलिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है.

राजस्थान के टोंक में नदी में नहाने गए 11 युवक डूब गए. जिसमें से 7 की मौत हो गई है. इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने दुख व्यक्त किया है.

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की गौ ध्वज यात्रा के तहत शिष्य शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम युग की संज्ञा दी. इस दौरान गरीब कल्याण, सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सशक्तिकरण और भारत की वैश्विक पहचान को लेकर कई उपलब्धियों का उल्लेख किया गया.

प्रवर्तन निदेशालय ने MUDA घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये की 92 अचल संपत्तियों को अटैच किया. सिद्धारमैया समेत कई नेताओं की भूमिका की जांच जारी है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा में उपाध्यक्ष की नियुक्ति की मांग की है, इसे लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया है.

जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर कार्रवाई तेज, SIA ने पुंछ के गग्रियां गांव में कई घरों पर छापेमारी की. जांच में ड्रग्स से आतंकी फंडिंग के सबूत जुटाने पर फोकस.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital