Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के बाद जान का खतरा देखते हुए याची को 10% खर्च पर गनर सुरक्षा जारी रखने का निर्देश दिया. कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर के 100% खर्च जमा कराने के आदेश पर रोक लगाई और राज्य सरकार से जवाब मांगा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कुशीनगर के डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय की याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि निलंबन जांच की निष्पक्षता के लिए है और अपीलीय प्राधिकारी के निर्णय तक कोई कार्रवाई नहीं होगी.

बकरीद और वीकेंड को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है. राजधानी में चेकिंग, पेट्रोलिंग और सोशल मीडिया निगरानी के ज़रिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय सेना के जवान की हत्या के मामले में एनआईए ने माओवादी आरोपी आशु कोरसा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. यह हत्या फरवरी 2024 में एक मेले के दौरान की गई थी.

राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा गया है, "ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की महिला एडीजे की चाइल्ड केयर लीव याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट को पूर्व के आदेशों से प्रभावित हुए बिना पुनर्विचार करने का निर्देश दिया. महिला जज एकल अभिभावक हैं और अनुसूचित जाति से आती हैं.

आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए यह दोनों दलों के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. गठबंधन की रूपरेखा और शर्तों पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने लंदन के Gray's Inn में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की विरासत को सम्मान दिया. भारतीय संविधान के 75 वर्ष और डॉ. आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला, सामाजिक-आर्थिक न्याय पर भी जोर दिया.

Singapore International Arbitration Centre: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई ने लंदन में SIAC और Trilegal के आयोजन में 7वें एडिशन के रूल्‍स की सराहना की. भारत-सिंगापुर सहयोग और मध्यस्थता में दक्षता पर जोर दिया.

ईडी ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पानीपत में 12 ठिकानों पर छापा मारकर 30 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए. 190 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में श्री सिद्धदाता इस्पात के खिलाफ कार्रवाई.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital